राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की ‘बी-टीम’ ईरान के टुकडे करने की तैयारी में – ईरान के विदेशमंत्री का आरोप

Third World Warतेहरान: ईंधन निर्यात पर प्रतिबंध जारी करके अमरिका ने ईरान को चंगुल में फंसाने के लिए जाल बिछाया है| पर इसकी सहायता से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की बी-टीम ईरान के टुकड़े करने की तैयारी कर रही है, ऐसा आरोप ईरान के विदेशमंत्री जावेद जरीफ ने किया है| ईरान में जल्द ही चुनाव होनेवाले हैं और ईरान में हुकूमत पलटने के लिए ट्रम्प की बी टीम षडयंत्र कर रही है, यह दावा ईरान के विदेशमंत्री ने किया है|

अमरिका ने जारी किए प्रतिबंधों को २ दिन होने के बाद एक व्यासपीठ पर बोलते हुए विदेश मंत्री जरीफ ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर गंभीर आरोप किए हैं| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को ईरान के विरोध में युद्ध छेड़ना नहीं है, इसीलिए उन्होंने ईरान पर कठोर प्रतिबंध जारी करने का निर्णय लिया है, ऐसा आरोप ईरान के विदेशमंत्री ने किया है| ईरान के विरोध में युद्ध पुकारा तो खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष भड़क सकता है और उनमें अमरिका के ७ ट्रिलियन डॉलर्स फिर से खर्च होंगे ऐसा डर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को सता रहा है| ट्रम्प ने अपने चुनाव प्रचार में वैसा बोल कर भी दिखाया था, इसकी याद जरीफ ने दिलाई है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, बी-टीम, ईरान, टुकडे करने, तैयारी, विदेशमंत्री, आरोप, तेहरानइसकी वजह से ईरान पर प्रतिबंध जारी करके घुटनों पर लाने के लिए अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की योजना थी| प्रतिबंधों द्वारा ईरान पर अधिक से अधिक दबाव डालने का ट्रम्प का षडयंत्र था| पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प यह खुद की बी-टीम के चंगुल में फस गए हैं, ऐसा दावा विदेश मंत्री जरीफ ने किया है| जरीफ ने घोषित किए इस बी-टीम में अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू, सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और संयुक्त अरब अमीराती के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन झएद का समावेश है|

ट्रम्प इनके इस बी-टीम ने ईरान को आर्थिक गतिरोध करके बड़ा खूनखराबा करने का षडयंत्र बनाया है| यह षडयंत्र वास्तव में उतर सकता है| ईरान में जल्द ही चुनाव होनेवाले हैं| इन चुनाव के पृष्ठभूमि पर ट्रम्प इनकी बी-टीम ईरान में खोमेनी की हुकूमत पलटाकर ईरान के टुकड़े करने की तैयारी कर रहा है, ऐसा जरीफ का कहना है| इस षडयंत्र की पूर्व कल्पना ईरान को हो रही है और उसे जवाब देने के लिए ईरान तैयार होने का दावा भी जरीफ ने किया है|

अमरिका ने ईरान पर जारी किए प्रतिबंध बहुत ही सफल होने का दावा अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने किया था| जिसकी वजह से ईरान की वित्त व्यवस्था टूट गई है और ईरान की जनता महंगाई, बेरोजगारी से हैरान हुई है| जनता के इस असंतोष का उदय ईरान के कई शहरों में हुआ है| सीरिया, लेबनान, येमन इन देशों में हो रही उथल-पुथल पर ध्यान केंद्रित करनेवाले ईरान का प्रशासन अपने देश की जनता की तरफ अधिक ध्यान दें, ऐसी मांग जनता कर रही है| ऐसी गलत धारणाओं का परिणाम ईरान की जनता को सहन करना पड़ रहा है, ऐसी आलोचना ईरान में हो रही है|

इसका दबाव ईरान के प्रशासन पर बना है और यह प्रशासन अपने देश की समस्याओं के लिए अमरिका और इस्राइल को जिम्मेदार ठहरा रही है| ईरान के विदेशमंत्री ने अमरिका पर किया आरोप इन्ही प्रयत्नों का भाग माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.