‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के कारण विमान कंपनियों को उठाना होगा ३० अरब डॉलर्स का नुकसान – ‘आयएटीए’ का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग चीन में फैलीकोरोना व्हायरसकी महामारी के कारण जागतिक विमान यात्रि कंपनियों को करीबन ३० अरब डॉलर्स का नुकसान उठाना होगा, यह दावा हवाई यातायात क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय संगठनइंटरनैशनल एअर ट्रान्सपोर्ट असोसिएशन(आयएटीए) ने किया है| फिलहाल चीन समेत दुनिका के कई देशों ने विमान यात्रियों पर लगाए प्रतिबंधों के कारण हवाई सफर करनेवाले यात्रियों की संख्या में १३ प्रतिशत से भी अधिक कमी देखी जाएगी, यह चिंता भीआयएटीएने व्यक्त की है| इसी बीच चीन मेंकोरोना व्हायरसकी महामारी के कारण जान से गए लोगों की संख्या में फिर से बढोतरी होती दिख रही है और ऐसे में अबतक इस बिमारी ने चीन में कुल ,२३६ लोगों को शिकार किया है|

चीन में पिछले २४ घंटों मेंकोरोना व्हायरसके ,६१४ से भी अधिक संदिग्ध मरीजों की नोंद हुई है और इनमें से ८८९ लोगों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया है, इस की पुष्टी भी हुई है| साथ ही इस बिमारी के कारण मौत हुई लोगों की संख्या में ११८ से बढी है| इसी दौरान राजधानी बीजिंग में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या बढने की जानकारी भी सामने आयी है| साथ ही चीन में अलग अलग जेलों में बंद करीबन ५०० लोगों को कोरोना व्हायरस ने अपनी चपेट में लिया होने की जानकारी भी सामने आयी है| इसके साथ ही चीन में अब कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या बढकर ७५,४६५ हुई है

चीन के अलावा अन्य देशों में भीकोरोना व्हायरसका फैलाव बढने के आसार दिखाई देने लगे है| जापान के बंदरगाह में पिछले तीन हफ्तों से खडेडायमंड प्रिन्सेसइस यात्रि जहाज पर कोरोना व्हायरस के नए मरिज देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है| साथ ही दक्षिण कोरिया मेंकोरोना व्हायरसके मरीजों की संख्या बढकर २०० से भी अधिक हुई है| ऐसे में ईरान में फैल रहीकोरोना व्हायरसकी महामारी में अबतक लोगों की मौत हुई है और इस बिमारी के मरीजों की संख्या बढकर १८ हुई है| इसके साथ ही चीन के अलावा अन्य देशों में कोरोना व्हायरस का शिकार हुए लोगों की संख्या बढकर १४ हुई है|

इसी बीचकोरोना व्हायरसकी महामारी के कारण जागतिक अर्थव्यवस्था का हो रहे नुकसान की नई नई जानकारी सामने आना शुरू हुआ है| जागतिक हवाई क्षेत्र का भी अब कोरोना व्हायरस से प्रभावित होनेवाले क्षेत्रों में समावेश हुआ है| अब इस क्षेत्र को काफी बडा नुकसान होने के संकेत प्राप्त हुए है| चीन के साथ एशियापैसिफिक क्षेत्र की कंपनियों को लगभग २७ अरब डॉलर्स का नुकसान उठाना होगा, यह बातआयएटीएने कही है| पिछले कुछ वर्षों में एशिया की यात्रि विमान कंपनियों के महसूल में बढोतरी हो रही है और ऐसे में चीन में फैली इस महामारी के कारण इस क्षेत्र का नुकसान होने की सामने रही बात भी ध्यान आकर्षित कर रही है|

चीन में यह महामारी फैलने के बादब्रिटीश एअरवेज, ‘लुफ्तांझासमेत अमरिका की तीन प्रमुख यात्रि विमान कंपनियों ने चीन के शहरों में जानेवाली विमानों के उडान रद्द किए है| अप्रैल से मई महीने तक चीन जानेवाली विमानों की उडान बंद रहेगी और इससे काफी बडा आर्थिख नुकसान होगा, यह बातआयएटीएने स्पष्ट की है| इस दौरान कई यात्रियों ने अपना सफर स्थगित किया है और इससे पर्यटन क्षेत्र को भी नुकसान होने की जानकारी सूत्रों ने साझा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.