पाकिस्तानी सेना पर हमलें जारी रहेंगे – रक्षामंत्री राजनाथ सिंग

लेह/श्रीनगर – ‘पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए सहायता कर रहा है, तबतक भारतीय सेना ते पाकिस्तान पर हो रहे हमलें शुरू रहेंगे’, यह ऐलान रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने किया है| पाकिस्तान ने आगे भी अपनी आतंकी निती बरकरार रखी तो भारत पाकिस्तान में बने आतंकी अड्डे नष्ट किए बिना नही रहेगा, यह इशारा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दिया है|

शनिवार से कश्मीर की सीमा पर भारतीय सेना ने जोरदार हमलें करके पाकिस्तानी सेना की चौकियां एवं आतंकी अड्डे तबाह किए| इस कार्रवाई में पाकिस्तान के कितने सैनिक एवं आतंकी मारे गए है, यह संख्या अभी स्पष्ट नही हो सकी है| पर, इन हमलों के लिए भारतीय सेना ने अमरिकी तोंपों के ‘एक्सकैलिबर’ गोलों का इस्तेमाल किया है, यह कहा जा रहा है| इस वजह से आतंकियों के ठिकानों के साथ पाकिस्तानी सेना का बडा नुकसान होने के संकेत प्राप्त हो रहे है| पर, हमेशा की तरह झुठ बोलकर पाकिस्तान की सेना अपना हुआ नुकसान छुपाने के लिए स्थिति संभालने की कोशिश में है और इस मुठभेड में भारत को ही अपने नौ सैनिक खोने पडे है, यह दावा पाकिस्तान कर रहा है| 

लद्दाख की यात्रा कर रहे रक्षामंत्री राजनाथ सिंग ने एक कार्यक्रम में बोलते समय भारत की निती स्पष्ट की| ‘भारत स्वयं संघर्ष शुरू नही करेगा| पर, सामने से हमला होने पर भारतीय सेना उसे जोरदार प्रत्युत्तर दिए बिना नही रहेगा| जबतक पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ के लिए सहायता करने गोलीबारी करता रहेगा, तबतक भारतीय सेना के हमलें बंद नही होंगे| पाकिस्तान की हरकत को भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है’, इन शब्दों में रक्षामंत्री ने कश्मीर की सीमा पर बनी स्थिती बयान की|

जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने भी जबतक पाकिस्तान अपनी आतंकवाद की राह छोड नही देता, तबतक इस देश को भारतीय सेना के हमलों का सामना करना होगा, यह इशारा दिया| पाकिस्तान की जमीन पर बने आतंकियों के अड्डे तबाह करने के लिए जरूरी कार्रवाई करते समय भारत हिचकिचाएगा नही, इसका पुख्ता एहसास सत्यपाल मलिक ने पाकिस्तान से कराया है| भारतीय नेता पाकिस्तान को कडी चेतावनी दे रहे थे, तभी जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले की नियंत्रण रेखापर सेक्टर दो में जोरदार मुठभेड शुरू होने की खबरें प्राप्त हुई है|

इसी जगह पर पाकिस्तान की सेना मॉर्टर्स का हमला कर रही है और भारतीय सेना के साथ ही रियासी क्षेत्रों को भी लक्ष्य कर रही है| इसे भारतीय सेना जवाब दे रही है और इसमें पाकिस्तान को बडा नुकसान उठाना पडा है| भारतीय समाचार चैनल ने इसके वीडियोज् भी प्रसिद्ध किए है और इस मोर्चे पर पाकिस्तान से हो रहे दुष्प्रचार की पोलखोल भी की है|

पीओके में बने आतंकियों के अड्डे और लष्करी चौकियां उडाने के लिए भारतीय सेना ने ‘एक्सकैलिबर’ तोंपों के गोलों के साथ बोफोर्स का भी इस्तेमाल शुरू रखा है| इसमें अपने आम लोग मारे जा रहे है, यह दावा पाकिस्तान कर रहा है| साथ ही पाकिस्तान के कथित प्रतिहमले से भारतीय सेना ने सफेद निशान दिखाकर अपने सैनिकों का?शव प्राप्त करने की कोशिश की है, यह दावा पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल असिफ गफूर ने किया है| पर, अपना दावा साबित करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध किए वीडिओज् पुराने होने का दावा भारतीय लोगों ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.