ईरान ने दिए रॉकेटस् के साथ इस्रायल पर सैकडों हमलें करेंगे – हमास प्रमुख का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरगाजा – ईरान ने हमास को लंबी दूरी के रॉकेट प्रदान किए हैं और इस कारण इस्रायल में दूरी पर होनेवाले ‘बीरशेबा’ शहर पर हमले किए गए हैं| जिसकी वजह से आनेवाले समय में इस्रायल ने गाजापट्टी पर हमलें करने का विचार किया, तो हमास इस्रायल पर दो गुने हमलें करेगा| तेल अवीव एवं अन्य शहरों को भी लक्ष्य करेगा, ऐसी धमकी गाजापट्टी से हमास का प्रमुख याह्या सिन्वर ने दी है| दो हफ्तें पहले सौदी अरब के ईंधन वाहक जहाज पर हुए हमले के बाद ईरान विरोध में वातावरण तप्त हो रहा है| ईरान खाड़ी क्षेत्र में कट्टरपंथी संगठनों को शस्त्र प्रदान करके इस क्षेत्र के देशों को खतरा निर्माण करने का आरोप सौदी अरब कर रहा है| ऐसी परिस्थिति में हमास के प्रमुख की धमकी ईरान का सिर दर्द बढ़ाने वाली हो सकती है|

हमास का प्रमुख नेता याह्या सिन्वर ने एक टीवी माध्यम से गाजा में पैलस्टिनी जनता को संबोधित करते हुए इस्रायल और अमरिका को धमकाया है| इस्रायल के हमले और अमरिका से इस्रायल को मिल रहे समर्थन के सामने पैलस्टिनी वापसी नहीं करेंगे| आगे चलकर पैलस्टाईन के इस्रायल के विरोध में प्रदर्शन शुरू रहेंगे| पर उस समय इस्रायल ने पैलस्टाईन पर हमले करता है तो उसके गंभीर परिणाम सहने होंगे, ऐसा हमास के प्रमुख ने सूचित किया है|

वर्ष २०१४ में इस्रायल के विरोध में किए संघर्ष के बाद हमास ने अपनी हथियारों की तैयारी बढ़ानी शुरू की है| साथ ही ईरान से हमास को बड़े तादाद में शस्त्र सहायता मिली है, ऐसी जानकारी हमास के नेता ने दी है| ईरान ने हमास को रॉकेट प्रदान किए हैं| इसी लंबी दूरी के रॉकेट से इस्रायल के बीरशेबा शहर में हमलें हुए और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हमास के सामर्थ्य का एहसास हुआ| ईरान की सहायता के सिवाय इस्रायल पर बड़ी ताकत के साथ सैकड़ों रॉकेट के हमले करना संभव नहीं होता, ऐसा सिन्वर ने घोषित किया है|

इसीलिए इस्रायल गाजापट्टी पर हमला करने का विचार भी ना करें, क्योंकि ऐसा होने पर उस समय इस्रायल के तेल अवीव एवं अन्य शहरों पर अधिक तीव्र रॉकेट हमलें होंगे, ऐसी चेतावनी सिन्वर ने दी है| महीने भर पहले हमास ने गाजापट्टी से इस्रायल पर लगभग ७०० रॉकेट छोडे थे| इन हमलों के समय हमास के रॉकेट इस्रायल के दूर हिस्सों तक पहुंचे थे| हमास के इन हमलों के बाद इस्रायल ने गाजापट्टी पर तूफानी हवाई हमलें करके हमास के मुख्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण जगह नष्ट किये थे|

इसका जिक्र करके आगे चलकर इस्रायल पर लगभग १४०० रॉकेट से हमलें करने की धमकी हमास के प्रमुख ने दी है| इस्रायल को धमकाने के बाद हमास के प्रमुख सिन्वर ने अमरिका पर भी आलोचना की है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की इस्रायल-पैलस्टाइन के लिए तैयार की योजना असफल हुई है, ऐसा दावा सिन्वर ने किया है| तथा पैलस्टाईन की भूमि पर इस्रायली अस्तित्व रहने तक लड़ाई खत्म नहीं होगी, ऐसी घोषणा हमास के प्रमुख ने की है|

दौरान, ईरान यह आतंकवाद का प्रायोजक देश होने का आरोप अमरिका, इस्रायल और सौदी अरब कर रहा है| ईरान से संबंधित आतंकवादी संगठनों की वजह से खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता निर्माण होने का आरोप अमरिका एवं सौदी ने किया है| इसके लिए सीरिया, इराक, येमन तथा गाजापट्टी के उदाहरण अमरिका और सौदी दे रहे हैं| तथा हमास इस्लामिक जिहाद, लेबनान में हिजबुल्लाह को ईरान से बड़े तादाद में मिसाइल प्रदान होने का आरोप इस्रायल कर रहा है| इस पृष्ठभूमि पर हमास के प्रमुख ने खुलेआम इस्रायल पर हमलें करने के लिए ईरान रॉकेट प्रदान कर रहा है, यह बात कहकर ईरान की समस्या बढ़ाई दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.