युएई जानेवाले कार्गो जहाज़ पर हमला – इस्रायल ने जताया ईरान पर शक

तेल अविव – रेड सी से युएई जानेवाले मालवाहक जहाज़ पर हिंद महासागर में हमला हुआ। यह जहाज़ इस्रायली मालिकियत का होने का दावा लेबनीज न्यूज़ चैनल ने किया। वहीं, इस्रायली माध्यमों ने, इस हमले के पीछे ईरान होने का शक ज़ाहिर किया है। अन्तर्राष्ट्रीय सागरी क्षेत्र में इस्रायल और ईरान के बीच अघोषित युद्ध शुरू होने की बात इससे फिर एक बार स्पष्ट हुई है।

uae-cargo-shipशनिवार को देर रात हिंद महासागर के उत्तरी क्षेत्र में प्रवास करनेवाले मालवाहक जहाज़ पर अचानक आग लगी। ईरान और हिजबुल्लाह से जुड़े लेबनीज न्यूज़ चैनल ने सबसे पहले इस घटना की जानकारी दी। रेड सी में स्थित सऊदी अरब के जेद्दा बंदरगाह से युएई के जबेल अली बंदरगाह के लिए निकले जहाज़ पर यह हमला हुआ। इस्रायली मालिकीयत के जहाज़ पर कुछ तो टकराया होने की बात लेबनिज न्यूज़ चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताई थी।

आग पर नियंत्रण प्राप्त करने में सफलता मिली होकर, उसके बाद इस जहाज ने युएई के लिए प्रवास शुरू किया है। साथ ही, इस हमले में किसी भी प्रकार की हानि ना होने की जानकारी सामने आई है। लेकिन लिबेरिया का ध्वज होनेवाला सीएसएव्ही टिंडल जहाज इस्रायली मालिकियत का ना होने की बात रविवार को स्पष्ट हुई। यह जहाज लंदन स्थित इस्रायली व्यवसायिक एअल ओफर की ‘झोडिआक मेरिटाईम’ इस कंपनी का था। लेकिन कुछ ही महीने पहले इस इस्रायली व्यवसायिक ने यह जहाज दूसरी कंपनी को बेचा होने की बात स्पष्ट की।

इस्रायली माध्यमों ने स्थानिक सूत्रों के हवाले से यह कहा है कि इस हमले के लिए ईरान ज़िम्मेदार है। यह जहाज अभी भी इस्रायली मालिकियत का होने की धारणा होने के कारण ईरान ने यह हमला किया। पिछले महीने में ईरान के कराज स्थित सेंट्रिफ्यूजेस निर्माण प्लांट में ड्रोन्स के हमले हुए थे। इन हमलों में इस प्रोजेक्ट का बड़ा नुकसान होने का दावा किया जाता है। इसके सैटेलाइट फोटोग्राफ भी जारी हुए हैं। उसका बदला लेने के लिए ईरान ने इस जहाज पर हमला किया, ऐसा दावा किया जाता है।

इसी बीच, पिछले कुछ महीनों से इस्रायल और ईरान के बीच का छुपा युद्ध तीव्र हुआ होने की चिंता अमरिकी अखबार ने व्यक्त की थी। हिंद महासागर, ओमान की खाड़ी, रेड सी तथा सिरिया के सागरी क्षेत्र से प्रवास करनेवाले इस्रायल और ईरान के मालवाहक तथा लष्करी जहाज़ों पर हमले बढ़े हैं। यह इस्रायल और ईरान के बीच का अघोषित युद्ध होकर, इससे इस सागरी क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.