आर्मेनिया-अज़रबैजान के बीच फिर से तनाव – सरहद पर हुई गोलीबारी से आर्मेनियन सैनिक की मौत

आर्मेनिया-अज़रबैजानयेरेवान – सेंट्रल एशिया के आर्मेनिया और अज़रबैजान इन देशों के बीच नया संघर्ष होने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अज़रबैजान की सेना ने सीमा पर गोलीबारी करने से, अपना एक सैनिक मारे जाने का आरोप आर्मेनिया ने लगाया हैं। साथ ही अज़रबैजान फिर से यहाँ की स्थिति में बदलाव करने की कोशिश कर रहा है, यह आरोप भी आर्मेनिया ने लगाया हैं। लेकिन, अज़रबैजान ने गोलीबारी करने के आरोपों से इन्कार किया है।

आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच बीते वर्ष के नवंबर महीने में संघर्ष भड़का था। रशिया ने मध्यस्थता करके इन दोनों देशों के बीच युद्धविराम करवाया था। लेकिन, अब आर्मेनिया और अज़रबैजान की सीमा पर फिर से तनाव निर्माण हुआ है। आर्मेनिया की वेरिन शोर्झा नामक सरहद पर अज़रबैजान की सेना ने गोलीबारी करके हमारे सैनिक को मार गिराया है, यह आरोप आर्मेनिया लगा रहा है। इस गोलीबारी में मारे गए सैनिक का फोटो भी आर्मेनियन सेना ने जारी किया है।

आर्मेनिया-अज़रबैजानअज़रबैजान की सेना ने, आर्मेनिया ने लगाए आरोप से इन्कार किया है। साथ ही, आर्मेनिया ने अज़रबैजान की सेना के कालबाज़ार और गाड़ाबे के लष्करी अड्डों पर गोलीबारी करने का आरोप अज़रबैजान के रक्षा मंत्रालय ने लगाया है। आर्मेनियन सेना के टैंक हमारी सीमा पर हमलें कर रहे हैं, ऐसा अज़रबैजान की सेना का कहना हैं। बीते दो दिनों में हुईं इन गतिविधियों की वजह से सेंट्रल एशियाई देशों के बीच फिर से संघर्ष भड़केगा, यह चिंता व्यक्त की जा रही हैं।

अज़रबैजान युद्धविराम का भंग कर रहा है, यह आरोप आर्मेनिया ने लगाया है। तुर्की का समर्थन प्राप्त कर रहा अज़रबैजान अपने बल का इस्तेमाल करके यहाँ की स्थिति में बदलाव कर रहा है, यह आरोप भी आर्मेनिया के विदेशमंत्री अरा एवाझियान ने लगाया है। ईरान के विदेशमंत्री जावेद ज़रिफ ने बुधवार के दिन राजधानी येरेवान की यात्रा की। इस दौरान विदेशमंत्री एवाझियान ने आर्मेनिया का पक्ष रखकर ईरान से यह निवेदन किया कि वह अज़रबैजान और तुर्की के विरोध में हमारा साथ दें। इस दौरान आर्मेनिया के रक्षामंत्री वाघार्शाक हारूत्यून्याय ने बुधवार के दिन रशियन रक्षामंत्री सर्जेई शोईगू से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.