महाराष्ट्र में ‘नाईट कर्फ्यू’ का ऐलान

– चौबीस घंटों में कोरोना के ३७ हज़ार नए मामले

मुंबई – महाराष्ट्र में शुक्रवार के दिन ११२ कोरोना संक्रमित मृत हुए और करीबन ३७ हज़ार नए मामले दर्ज़ हुए। राज्य में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के आसार दिख नहीं रहे हैं और इस वजह से लगातार चिंता बढ़ रही है। इस पृष्ठभूमि पर महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार के दिन राज्य में ‘नाईट कर्फ्यु’ का ऐलान किया। साथ ही रात आठ बजे के बाद सभी मॉल बंद रखे जाएंगे। ऐसे में सभी नागरिक नियमों का पालन करें और ऐसा ना होने पर अधिक सख्त निर्णय लेने होंगे, ऐसा बयान राज्य के मुख्यमंत्री ने किया है।

महाराष्ट्र में ‘नाईट कर्फ्यू’ का ऐलान - चौबीस घंटों में कोरोना के ३७ हज़ार नए मामलेदेश में गुरूवार से शुक्रवार की सुबह तक के चौबीस घंटों में कोरोना के ५९ हज़ार नए मामले पाए गए। इनमें से ६० प्रतिशत संक्रमित महाराष्ट्र में पाए गए हैं। केंद्र सरकार महाराष्ट्र में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर लगातार चिंता व्यक्त कर रही है और शुक्रवार के दिन भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र में टीकाकरण की गति दोगुनी करने की सूचना दी। इसके लिए महाराष्ट्र को कोरोना के अधिक टीके सप्लाई किए जाएंगे।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति प्रति दिन अधिक बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार के एक दिन राज्य में कोरोना के ३६,९०२ नए मामले सामने आए। इनमें से ५,५१३ मामले मुंबई में पाए गए। इस दौरान राज्य में ११२ संक्रमितों की मौत हुई और इनमें से ९ संक्रमित मुंबई में मृत हुए। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, रायगड़, उल्हासनगर, पालघर, भार्इंदर, मीरा रोड़, कल्याण-ड़ोंबिवली में कोरोना के कुल ९,९१५ मामले पाए गए।

पुणे क्षेत्र में ८,२८२ मामले दर्ज़ हुए हैं। नाशिक क्षेत्र में ६,२०९, नागपूर क्षेत्र में ५,०१९ संक्रमित पाए गए। इनमें से ४ हज़ार से अधिक मामले नागपुर जिले में पाए गए हैं और इस जिले में ३५ संक्रमितों की मौत हुई। नागपुर जिले में कोरोना के पाए गए यह आँकड़े अब तक के सबसे अधिक हैं।

हम लॉकड़ाऊन शुरू करने की इच्छा नहीं रखते। लेकिन, प्रति दिन स्थिति अधिक बिगड़ रही है। राज्यभर में कोरोना से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी महसूस होगी, ऐसी स्थिति निर्माण हो रही है। कोरोना का संकट दूर नहीं हुआ बल्कि यह अधिक भीषण हुआ है, इस बात पर सभी ध्यान दें और सभी नियमों का सख्त पालन करें, ऐसा आवाहन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया है। साथ ही पूरे राज्य में रात के समय कफ्यू का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.