अमरिका ने घुसपैठ माता-पिता से बच्चों को अलग किया – होमलैंड सिक्युरिटी विभाग की घोषणा के बाद अमरिका में नया विवाद

वॉशिंग्टन: अमरिका में अवैध रूपसे घुसपैठ करने वाले माता-पिता से लग भग २००० बच्चों को अलग किया गया है। अमरिका के होमलैंड सिक्युरिटी विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। अमरिका के कानून के अनुसार इन घुसपैठियों पर कार्रवाई करते समय, उनके बच्चों का इसमें समावेश नहीं किया जा सकता। इसीलिए घुसपैठ माता-पिता से उनके बच्चों को अलग किया जा रहा है, ऐसी जानकारी होमलैंड सिक्युरिटी विभाग के प्रवक्ता ने दी है। यह जानकारी सामने आने के बाद अमरिका के उदारमतवादी नेता और संगठनों ने इसकी तीव्र आलोचना की है।

अमरिका, घुसपैठ, माता-पिता, बच्चों को अलग, होमलैंड सिक्युरिटी विभाग, घोषणा, वॉशिंग्टन, नया विवादअवैध तरीके से अमरिका में घुसने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की घोषणा करके राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस बारे में नियमों को कठोर रूपसे लागू करना शुरू किया है। अवैध तरीके से अमरिका में घुसपैठ करने वालों के बारे में ‘झिरो टॉलरंस’ अर्थात बिलकुल दया न दिखाने के आदेश ट्रम्प ने दिए हैं। इसके बाद मेक्सिको जैसे पडौसी देश से अमरिका में घुसने वाले घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू हुई है। उसके अनुसार १९ अप्रैल से ३१ मई के दौरान अमरिका में घुसपैठ करने वाले १९४० पालकों से १९९५ बच्चों को अलग किया गया है, ऐसा होमलैंड सिक्युरिटी विभाग के प्रवक्ता ने घोषित किया है।

अवैध तरीके से अमरिका में घुसपैठ करने वालों को कानून के अनुसार कारावास में रखा जाता है। कुछ घुसपैठ अपने बच्चों के साथ अमरिका में घुसे हैं और उनके मामले में यह कानून लागू किया जाए अथवा कानून को नजरअंदाज किया जाए, यह सवाल था। लेकिन ट्रम्प प्रशासन ने कानून को नजरअंदाज न करते हुए उसे लागू करने का निर्णय लिया है। इसीलिए इन घुसपैठियों पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसी समय उनके बच्चों ने कोई भी अपराध न करने की वजह से उनको कारवास में नहीं रखा जा सकता। इसलिए इन बच्चों को उनकेमाता-पिता से अलग किया गया है, ऐसा स्पष्टीकरण होमलैंड सिक्युरिटी विभाग के प्रवक्ता ने दिया है।

अमरिका, घुसपैठ, माता-पिता, बच्चों को अलग, होमलैंड सिक्युरिटी विभाग, घोषणा, वॉशिंग्टन, नया विवादअमरिका की सिनेटर नैंसी पेलोसी ने यह कार्रवाई अनैतिक है, ऐसा कहकर ट्रम्प इस निर्णय को वापस लें, ऐसी माँग की है। यह शर्मनाक कार्रवाई है और किसी भी प्रकार से इसका समर्थन नहीं किया जा सकता, ऐसी आलोचना पेलोसी ने की है। लेकिन ‘व्हाईट हाउस’ ने इस नीति का समर्थन किया है। अमरिका में घुसपैठ किए इन लोगों पर कारवाई करते समय, बच्चों को मजबूरन अलग करना पड़ता है। वैसा करना उचित है, ऐसा दावा व्हाईट हाउस की माध्यम सचिव सारा सैंडर्स ने किया है।

कानून का पालन करना यह अच्छी और नैतिक बात है, ऐसा कहकर सैंडर्स ने बच्चों को इन माता-पिता से अलग करना मतलब बलहिनों का रक्षण करने जैसा है, ऐसा दावा सैंडर्स ने किया है। उनके इस विधान की अमरिका के उदारमतवादियों ने आलोचना की है।

घुसपैठियों के बारे में ट्रम्प ने राष्ट्राध्यक्ष बनाने के बाद कठोर भूमिका अपनाई है और अमरिका को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी भूमिका आवश्यक है, ऐसा ट्रम्प ने कहा था। इतनाही नहीं उन्होंने करीब १३ इस्लाम धर्मीय देशों के नागरिकों को अमरिका में प्रवेश बंद किया था। अमरिका के घुसपैठियों की वजह से बहुत बड़ी समस्याएँ निर्माण होती हैं और इसका तनाव अमरिका पर पड़ता है, ऐसा ट्रम्प का कहना है। इस नीति को अमरिका की जनता से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लेकिन अमरिका के उदारमतवादी नेता और मीडिया के समूह ने और संगठनों ने इस बात को लेकर ट्रम्प को लक्ष्य बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.