अमरीका की वापसी अफ़गानिस्तान को आन्तर्राष्ट्रीय आतंकियों का केंद्र बनाएगी – नाटो प्रमुख ने जताई चिंता

afghan-nato-troopsवॉशिंग्टन – अमरीका ने अफ़गानिस्तान से, और दो हज़ार सैनिकों की वापसी करने का ऐलान करने से बेचैन हुए नाटो के प्रमुख ने इस निर्णय पर अपनी नाराज़गी जताई है। अमरिकी सेना की यह वापसी, अफ़गानिस्तान को आन्तर्राष्ट्रीय आतंकियों का अड्डा बनाएगी। इसके साथ ही, इस वापसी की वजह से युरोपिय देशों पर आतंकी हमलें होने की संभावना भी बनती है, यह चिंता भी नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने व्यक्त की है।

अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने, अफ़गानिस्तान से अधिक सेना पीछे हटाने का ऐलान किया था। इसके अनुसार, अफ़गानिस्तान में आगे से अमरीका के मात्र २,५०० सैनिक तैनात रहेंगे। यह वापसी अगले कुछ दिनों में पूरी होगी, ऐसा कहा जा रहा ह। लेकिन, नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने अमरीका की इस नई सेनावापसी पर चिंता व्यक्त की है।

nato-stoltenberg‘अफ़गानिस्तान फिर से आन्तर्राष्ट्रीय आतंकियों का केंद्र बनेगा और युरोपिय देशों पर होनेवाले हमलों का बुनियादी केंद्र बनेगा’, यह बयान स्टोल्टनबर्ग ने किया है। सीरिया और इराक में हारा हुआ ‘आयएस’ जैसा आतंकी संगठन, अमरीका की सेना वापसी के बाद अफ़गानिस्तान पर कब्जा करेगा, यह ड़र भी नाटो के प्रमुख ने व्यक्त किया है। किसी योजना के बगैर अफ़गानिस्तान से वापसी करने की बड़ी क़ीमत चुकानी पड़ सकती है, यह दावा स्टोल्टनबर्ग ने किया।

अमरीका और नाटो ने अफ़गानिस्तान में एक साथ मुहिम शुरू की थी। इस वजह से, अफ़गानिस्तान से वापसी करते समय भी अमरीका को नाटो से मशवरा करने में कोई हर्ज़ नहीं था, ऐसी नाराज़गी नाटो के प्रमुख ने व्यक्त की। नाटो की तरह अफ़गानिस्तान की सरकार भी अमरीका की सेना वापसी के खिलाफ है। अमरीका की इस वापसी के बाद पाकिस्तान आतंकी संगठनों की सहायता से अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करेगा, यह आरोप अफ़गान अफ़सरों ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.