अमरिका ने चिनी उत्पादों के आयात पर कर बढाया

५० अरब डॉलर्स की आयात पर २५ प्रतिशत कर डाला

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/बीजिंग – चीन से आयात होनेवाले करीब ५० अरब डॉलर्स के उत्पादों पर अमरिका ने २५ प्रतिशत कर लगाया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने एक निवेदन के साथ इसका ऐलान किया| यह आयात कर लगाकर अमरिका ने कारोबारी जंग का ऐलान किया है, ऐसी दाहक प्रतिक्रिया चीन ने दी है| इसे चीन द्वारा उसी भाषा में जवाब दिया जायेगा, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है|

चीन से होनेवाली अमरिकी तकनीक की चोरी और गलत कारोबारी लेन-देन को निशाना बनाने के लिए चीन से आयात होनेवाली करीब ५० अरब डॉलर्स के आयात पर करीब २५ प्रतिशत कर लगाया जायेगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने निवेदन में कहा है|

आयात

पिछले महीने चीन के उच्चस्तरिय प्रतिनिधीमंडलने अमरिका को भेंट दी थी| इस समय हुए बातचीत के बाद दोनो देशों से प्रकाशित हुए निवेदन में कारोबारी जंग टालने पर एकमत होने के चर्चे थे| इस समय अमरिका के साथ कारोबारी घाटा कम करने के लिए कदम उठाने को चीन द्वारा मान्यता दी गयी थी| पर इसे एक महीना पूरा होने से पहले ही अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने चीन के खिलाफ नये करों का ऐलान करते हुए अपनी आक्रामक भूमिका में बदलाव नही आया है, यह बात साफ दिखायी है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिका और चीन के बीच कारोबारी घाटा ३७५ अरब डॉलर्स पर जाने की बात कहते हुए चीन अमरिका को लूट रहा है, ऐसा इल्जाम लगाया था| इसलिए चीन के खिलाफ आक्रामक कारवाई हाथ ली जाएगी, ऐसे संकेत भी दिये गये थे|  ट्रम्प प्रशासन ने चीन के खिलाफ कार्रवाई के लिए अलगालग प्रस्ताव तैय्यार करने की जानकारी भी सामने आयी थी|

शुक्रवार को व्हाईट हाऊस द्वारा प्रकाशित हुए निवेदन में, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिका और चीन के बीच का कारोबार गलत तरीके से चलने का दावा किया| साथ ही अमरिकी हितसंबंध और सुरक्षा रखने के लिए यह कार्रवाई जरुरी है, ऐसा स्पष्ट किया| चीन सरकार द्वारा जारी हुए ‘मेड इन चायना २०२५’ का जिक्र करते हुए उसका असर अमरिका के आर्थिक विकास पर हो सकता है, ऐसी चेतावनी ट्रम्प ने अपने निवेदन में दी है|

नये करों में चीन के तकनीकी क्षेत्र को निशाना बनाया गया है| आनेवाले समय में चीन को, अमरिकी तकनीक और बौद्धिक संपदा अधिकार का गलत तरीके से हो रहा हस्तांतरण टाला जा सकता है, ऐसी अपेक्षा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने जतायी है| अमरिका और चीन के कारोबार में संतुलन लाने के लिए यह कदम महत्त्वपूर्ण साबित होगा, ऐसा दावा उन्होंने किया| साथ ही चीन ने जवाब दिया तो अमरिका अतिरिक्त प्रतिबंध डाल सकती है, ऐसी चेतावनी भी ट्रम्प ने दी है|

पर चीनने ऐलान किया की , अमरिका ने कारोबारी जंग छेडी है, और उसे उसकीही भाषा में जवाब मिलेगा|  ‘चीन को कारोबारी जंग नही चाहिए थी| पर अगर जंग थोपी जाती है, तो चीन अपने हितसंबंधों की रक्षा करेगा और करारा जवाब देगा|’ ऐसा चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है| साथ ही इस के पहले अमरिका के साथ हुए कारोबारी समझौते खारिज करने की धमकी भी चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा दी गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.