रशिया में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के विरोध में जारी प्रदर्शनों पर पुलिस की आक्रामक कार्रवाई – ३५० से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

मॉस्को – रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ राजधानी मॉस्को समेत देश के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू हुए हैं। पुतिन के विरोधक ऐलेक्सी नैव्हल्नी को सुनाई गई सज़ा के विरोध में ये प्रदर्शन शुरू हुए हैं। रशियन सुरक्षा यंत्रणा ने ये प्रदर्शन रोकने के लिए आक्रामक कार्रवाई की है और ३५० से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। नैव्हैल्नी को सुनाई गई सज़ा और प्रदर्शनकारियों पर हुई इस कार्रवाई पर पश्‍चिमी देशों से तीव्र प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

putin-protest-russiaपिछले साल अगस्त महीने में ऐलेक्सी नैव्हैल्नी पर घातक विषप्रयोग हुआ था। इसपर इलाज़ करने के लिए उन्हें जर्मनी स्थानांतरित किया गया था। कुछ दिन पहले ही नैव्हेल्नी रशिया वापस लौट आए थे। रशिया पहुँचने पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। फिलहाल फ़रवरी महीने तक उन्हें जेल में रखा गया है, लेकिन उनकी जेल की सज़ा में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। अपने खिलाफ रशियन हुकूमत द्वारा जारी कार्रवाई गलत होने का दावा करके, नैव्हेल्नी ने अपने समर्थकों को प्रदर्शन शुरू करने का आवाहन किया था।

putin-protest-russiaइस आवाहन पर शनिवार के दिन, राजधानी मॉस्को समेत देश के कई शहरों में नैव्हेल्नी के हज़ारों समर्थक सड़क पर उतरे। मायनस ३० डिग्री तापमान होने के बावजूद इन प्रदर्शनों को बड़ा समर्थन प्राप्त होने का दावा नैव्हेल्नी के समर्थकों ने किया है। राजधानी मॉस्को में करीबन पांच हज़ार समर्थकों ने ‘शेम, शेम’ लिखे बैनर्स पकड़कर आक्रामक नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा यंत्रणा ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। रशिया के अलग अलग शहरों में, रशियन सुरक्षा यंत्रणा ने ३५० से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।putin-protest-russia

नैव्हेल्नी को हुई जेल की सज़ा और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में अमरीका एवं युरोपिय महासंघ ने बड़ी नाराज़गी व्यक्त की है। युरोपिय महासंघ ने, नैव्हेल्नी की रिहाई के साथ ही, उनपर हुए विषप्रयोग की जाँच करने की माँग भी की है। इसी बीच अमरीका ने नैव्हेल्नी की गिरफ्तारी पर तीव्र चिंता जताकर सुरक्षा यंत्रणा की कार्रवाई की आलोचना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.