ब्रेक्झिट के बाद डेन्मार्क, नेदरलँड और स्वीडन की एक्झिट संभव : निगेल फॅराज का दावा

क्लीव्हलँड, दि. २२ (वृत्तसंस्था)-  ‘ब्रेक्झिट’ की सफलता के बाद पक्ष के नेता पद से इस्तीफ़ा देनेवाले ब्रिटीश नेता निगेल फॅराज ने, ‘ब्रिटन के बाद युरोप के बाकी देशों की ‘एक्झिट’ भी संभव है’ ऐसा दावा किया है| युरोपीय महासंघ की नीतियों पर नाराज़ होकर बाहर होनेवाले ब्रिटन जैसे ही, बाक़ी सदस्य देशों का रुख भी बदल रहा है| जल्द ही डेन्मार्क, नेदरलँड और स्वीडन जैसे देशों में ‘ब्रेक्झिट’ की तरह ही जनमतसंग्रह लिया जाएगा, ऐसे फॅराज ने कहा|

Nigel-Farage- निगेल फॅराज

‘युरोप में युरोपियन डेमोक्रॅट आंदोलन जड़ पकड़ रहा है| लोग उनके लोकतंत्रवादी अधिकार युरोपीय महासंघ के पास छोड़ने से तंग आ चुके हैं| ‘ब्रेक्झिट’ का प्रभाव अस्थायी रूप में है या फिर इसका दीर्घकालीन असर होगा, यह कहना अभी मुश्किल है| लेकिन युरोप के बाक़ी देशों में भी महासंघ की नीति के खिलाफ़ ब्रेक्झिट जैसी आवाज़ें बढ़ रही हैं, ऐसा दावा फॅराज ने किया|

आनेवाले दिनों में युरोप में जनमतसंग्रह की अधिक घटनाएँ दिखने को मिलेंगी, ऐसा फॅराज ने कहा| डेन्मार्क, नेदरलँड और स्वीडन जैसे देशों में ‘ब्रेक्झिट’ जैसे ही जनमतसंग्रह लिए जाने की संभावना है| इन जनमतसंग्रहों का उल्लेख फॅराज ने ‘ डेक्झिट’, ‘नेक्झिट’, और ‘सेक्झिट’ ऐसा करके उन्हें ‘ब्रेक्झिट’ से जोड़ने का प्रयास किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.