पूर्व एवं दक्षिण अफ्रीकन देश चीन के युआन आरक्षित चलन के तौर पर स्वीकारेंगे – जिंबाब्वे में हुए परिषद की चर्चा

हरारे: २ वर्षों पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से आर्थिक स्तर पर आरक्षित चलन के तौर पर मंजूरी मिलनेवाले चीन के युआन चलन का प्रभाव एवं व्याप्ति बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अफ्रीका के एक आर्थिक परिषद में युआन को अधिकृत रूप से आरक्षित चलन के तौर पर स्वीकारने के मुद्दे पर व्यापक चर्चा हुई है। अफ्रीका के अंगोला के साथ अन्य देशों ने इससे पहले ही युआन का दो देशों के बिच हो रहे व्यापार में चलन के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

जिंबाब्वे की राजधानी हरारे में पूर्व एवं दक्षिण अफ्रीका में १४ देशों का समावेश होनेवाले ‘माइक्रो इकोनॉमिक्स अँड फाइनेंशीयल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ ईस्टर्न अँड सदर्न अफ्रीका’ एमईएफएमआय की विशेष बैठक शुरू हुई है। इस बैठक के लिए १४ देशों के केंद्रीय बैंकों के उप प्रमुख एवं स्थाई उपसचिव उपस्थित हैं। इसके अतिरिक्त अफ्रीकन डेवलपमेंट बैंक एवं निजी वित्तसंस्था के अधिकारी भी उपस्थित है। इस बैठक में देशों के सार्वभौम आरक्षित निधि का व्यवस्थापन इस विषय पर हुई चर्चा में आरक्षित चलन के तौर पर चीन के युआन इस चलन का महत्व रेखांकित किया है।

पूर्व, दक्षिण अफ्रीकन, युआन, आरक्षित चलन, चर्चा, जिंबाब्वे, हरारे, चीनएमईएफएमआय में अंगोला, केनिया, बोत्सवाना, बुरुंडी, लेसेथो, मलावी मोजांबिक, नामीबिया, रवांडा, सूस्वाझीलैंड, टांझानिया, युगांडा, झाम्बीया एवं जिंबाब्वे का समावेश है। एमईएफएमआय के सदस्य होने वाले अधिकतम देशो ने चीन से कर्ज एवं आर्थिक सहायता ली है। इसकी वजह से उन्हें चुकता करने के लिए युआन का उपयोग करना योग्य हो सकता है। इसकी वजह से इस भाग में देशों निती तय करनेवाले अधिकारियों ने युआन का चलन स्वीकारने के लिए गतिमान कदम उठाना महत्त्वपूर्ण है। अफ्रिका के व्यापार में अग्रणी के चलन के तौर पर इस्तमाल किया जाता है, ऐसे शब्दों में एमईएफएमआय के प्रवक्ता ग्लैडिस सिवेला जदागु ने युआन का महत्व रेखांकित किया है।

चीन ने पिछले दो दशकों में अफ्रीकी देशों को लगभग १०० अरब डॉलर से अधिक कर्ज प्रदान किया है। पिछले कई वर्षों से चीन ने अधिकतम अफ्रीकी देशों के साथ युआन में व्यापार करने पर जोर दिया है और अंगोला, केनिया, झाम्बिया के साथ १० से अधिक अफ्रीकी देशों के साथ चलन हस्तांतरण करार पर हस्ताक्षर किए हैं। अफ्रीका के कई बैंकों को युआन चलन के व्यवहार के बारे में अनुमति दी गई है।

पिछले 2 वर्षों में चीन ने सोना तथा इंधन इन महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र में युआन चलन पर आधारित अंतरराष्ट्रीय निर्देशांक कार्यरत किया है और उस व्यवहारों में बड़े तादाद में बढ़त हुई है। पिछले कई महीनों में रशिया एवं यूरोपीय देशों का अमरिका के साथ तनाव बढ़ा है और इन देशों ने चीन के साथ सहयोग बढ़ाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। इस पृष्ठभूमि पर अफ्रीकी देशों ने चीन के युआन का आरक्षित चलन के तौर पर समावेश करने के लिए कदम उठाना ध्यान केंद्रित करनेवाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.