अफगान वापसी को पूरी तरह सफल नहीं कहा जा सकता – बायडेन प्रशासन के अधिकारियों का दावा

वॉशिंग्टन/काबुल – अफगानिस्तान में अमरीका की २० साल की मुहिम पूरी हुई होकर, सेना वापसी भी उचित ही होने का दावा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया। लेकिन अफगानिस्तान स्थित सभी अमरिकी नागरिकों की सुरक्षित रिहाई करने में हम असफल रहे, ऐसी प्रतिक्रिया बायडेन प्रशासन के दो अधिकारियों ने दी। ब्रिटेन के एक मशहूर अखबार ने, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की। इसी बीच, नागरिकों की सुरक्षित रिहाई करने में बायडेन प्रशासन असफल साबित हुआ, ऐसी आलोचना अमरिकी और अफगानी जनता में ज़ोर पकड़ रही है।

afghan-withdrawal-not-successful-1कुछ दिन पहले पेंटागन ने माध्यमों के साथ बात करते हुए, अफगानिस्तान में अभी भी अमरीका के सौ से अधिक नागरिक फँसे होने की जानकारी दी थी। ‘आयएस’ के हमले का खतरा है यह बताकर, अमरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालना मुश्किल है, ऐसा पेंटागन ने कहा था। लेकिन मंगलवार को माध्यमों के सामने आकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने, अफगानिस्तान से वापसी सफल होने का ऐलान किया। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने भी बायडेन के फ़ैसले का ज़ोरदार समर्थन किया।

लेकिन बायडेन प्रशासन के कुछ अधिकारी यह बता रहे हैं कि अफगानिस्तान से वापसी पूरी तरह सफल नहीं हुई। अभी भी १०० से अधिक अमरिकी नागरिक अफगानिस्तान में फँसे होकर, यह बहुत ही भयावह बात है। ऐसा होते हुए, ‘अफगानिस्तान से वापसी पूरी तरह सफल हुई’ यह कहा नहीं जा सकता, ऐसा बायडेन प्रशासन के अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक न करने की शर्त पर ब्रिटिश अखबार को बताया।

इनमें ३२ छात्रों का समावेश होने की जानकारी सामने आ रही होकर, अमरिकी जनता बायडेन प्रशासन पर ग़ुस्सा ज़ाहिर कर रही है। वहीं, काबुल में हुए आत्मघाती विस्फोट में जान गँवाए १३ अमरिकी जवानों के परिवारों ने, बायडेन के साथ शेकहैंड़ करना टाला, ऐसी खबरें भी आ रहीं हैं।

इसी बीच, तालिबान के चंगुल से छुड़ाने का आश्वासन देकर हमें यहीं पर छोड़ देनेवाली अमरीका ने हमारा घात किया, ऐसी आलोचना अफगानी जनता कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.