अफ़गान सुरक्षा यंत्रणा ने ७८ तालिबानियों को मार गिराया

afghan-security-forces-talibaniकाबुल – अमरिकी सेना की वापसी के बाद अफ़गानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा होगा, ऐसी चिंता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जताई जा रही है। लेकिन, अफ़गान सेना ने तालिबान पर जोरदार हमले करके अपनी क्षमता साबित करने की बात साबित होती दिख रही है। अफ़गान सुरक्षा यंत्रणा ने बीते २४ घंटों के दौरान ७८ तालिबानियों का मार गिराया है। इसके बाद अफ़गानिस्तान में जारी संघर्ष अधिक तीव्र होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार ‘अफ़गान नैशनल डिफेन्स ऐण्ड सिक्युरिटी फोर्सस’ ने तालिबान के खिलाफ बीते २४ घंटों में कुल आठ प्रांतों में कार्रवाई की है। इनमें हेल्मंड, कंधार, गज़नी, झाबुल, हेरात पाकतिका, बलख और निमरोज़ प्रांतों का समावेश है। इस कार्रवाई में कुल ७८ तालिबानी ढ़ेर हुए हैं और ८ की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा ४४ तालिबानी घायल होने की जानकारी अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की है।

इस कार्रवाई में अफ़गान सुरक्षा यंत्रणा ने तालिबान के हथियारों का बड़ा भंड़ार भी बरामद किया है। साथ ही ३६ आयईडी विस्फोटक और भूसुरूंग भी नाकाम किए। इस पूरी कार्रवाई में अफ़गान सुरक्षा यंत्रणा की कितनी जीवित हानी हुई, इससे संबंधित जानकारी रक्षा मंत्रालय ने साझा नहीं की है। अफ़गान सेना ने दो दिन पहले गज़नी में कार्रवाई करके २० से अधिक तालिबानियों का खातमा किया था। इससे दो हफ्ते पहले एक दिन में ६८ और ४८ घंटों के दौरान १२० से अधिक तालिबानियों को मार गिराया था।

afghan-security-forces-talibaniअमरीका ने अफ़गानिस्तान से सेना की वापसी का ऐलान करने के साथ ही अफ़गान सुरक्षा यंत्रणाओं ने तालिबान के खिलाफ कार्रवाई की तीव्रता बढ़ाई है। इस कार्रवाई के दौरान अफ़गान सेना ने हवाई हमले भी जारी रखे हैं। अफ़गान रक्षा मंत्रालय और सेना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और ईरान की सीमा के करीब अफ़गान सेना की कार्रवाई जारी होने की बात स्पष्ट होती है। इसमें पाकिस्तान की सीमा से सटे पाकतिका प्रांत का समावेश है।

अफ़गानिस्तान की सेना की कार्रवाई पर तालिबान ने अभी प्रतिक्रिया दर्ज़ नहीं की है। लेकिन, तालिबान के एक गुट ने अफ़गान नागरिकों को धमकाना शुरू किया है। बीते २० वर्षों के संघर्ष के दौरान अमरीका और नाटो की सेनाओं को सहायता और जानकारी प्रदान करनेवाले अफ़गान नागरिकों को ढ़ेर करने की धमकी तालिबान ने दी है। अमरीका के शीर्ष समाचार चैनल ने यह जानकारी प्रसिद्ध की है।

अमरीका के बायडेन प्रशासन ने सेना वापसी से संबंधित किए ऐलान पर अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषकों ने चिंता जताई है। इस सेना वापसी के बाद अफ़गानिस्तान में फिर से गृहयुद्ध भड़केगा। साथ ही अफ़गानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों पर तालिबान अत्याचार करना शुरू करेगा, ऐसी चेतावनी अमरिकी नेता, सिनेटर्स और विश्‍लेषक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.