अफ़गान सेना और अमरीका की कार्रवाई में ७९ आतंकी ढ़ेर – पाकिस्तान के नौ आतंकियों का भी समावेश

काबुल – अफ़गानिस्तान और अमरिकी सेना द्वारा निमरूज़ प्रांत में हवाई हमलों में पाकिस्तान के नौं आतंकियों समेत कुल १४ लोग मारे गए। मारे गए अन्य पांच आतंकी तालिबानी होने की जानकारी अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने साझा की है। अफ़गानिस्तान की अस्थिरता के लिए पाकिस्तान ज़िम्मेदार होने का आरोप अफ़गान सरकार और सुरक्षा यंत्रणा लगातार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही तालिबानी नेताओं ने पाकिस्तान का दौरा किया था और इस पर अफ़गान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने कड़ी आलोचना की थी।

बीते कुछ सप्ताहों से अफ़गान सेना ने तालिबान के खिलाफ जारी मुहिम तेज़ की है। तालिबान ने अफ़गान नेता, सेना और प्रशासकीय अधिकारियों को लक्ष्य करने के बाद अफ़गान सेना ने यह मुहिम शुरू की है, ऐसा दावा किया जा रहा है। अफ़गान सेना की इस आतंकवाद विरोधी मुहिम को अमरीका भी सहायता प्रदान कर रही है। अमरीका के लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर्स भी तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले करके अफ़गान सैनिकों को लष्करी कार्रवाई करने के लिए अवसर प्रदान कर रहे हैं।

रविवार के दिन अफ़गानिस्तान के निमरूज़ प्रांत के खाशरोद जिले में किए गए हवाई हमलों में ९ पाकिस्तानी और पांच तालिबानी आतंकी मारे गए। इसके अलावा इन हमलों में छह तालिबानी घायल भी हुए हैं। इन हवाई हमलों में अफ़गान नागरिकों की मौत होने की आलोचना की जा रही है। लेकिन, इस कार्रवाई में आम नागरिकों की मौत होने के दावों की जाँच जारी होने की बात अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट की।

इसके अलावा अफ़गान सेना ने बाघलान, हेल्मंड, गज़नी, उरूज़्गन प्रांत में भी कार्रवाई को अंज़ाम दिया है। इस कार्रवाई में ६५ तालिबानी आतंकी मारे गए। इनमें से सबसे अधिक ३२ आतंकी उरूज़्गन प्रांत में हुई कार्रवाई में ढ़ेर हुए। इसके अलावा हेल्मंड प्रांत में अफ़गान सेना ने करीबन २०० ‘आयईडी’ विस्फोटक एवं बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। आतंकियों के खिलाफ जारी यह कार्रवाई आगे भी बरकरार रहेगी, यह बयान भी अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने जारी किया है।

इसी बीच, अमरीका ने अफ़गानिस्तान में हवाई हमले करने के बाद तालिबान ने आलोचना की है। साथ ही अमरीका ने हवाई हमले बंद नहीं किए तो गंभीर परिणाम होंगे, ऐसी धमकी भी तालिबान ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.