अफ़गानिस्तान की सेना तालिबान की आगे कूच को रोक दे – अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन

afghan-military-lloyd-austin-1वॉशिंग्टन – तालिबान के आतंकियों ने किसी क्षेत्र पर कब्ज़ा करने से पहले ही अफ़गान सेना को तालिबान की आगे कूच को रोकने की कोशिश करनी पड़ेगी, ऐसी सलाह अमरीका के रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने प्रदान की। तालिबान प्रमुख शहरों को घेर रही है, यह इशारा भी ऑस्टिन ने दिया। अमरीका ने अफ़गानिस्तान में स्थित तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद अमरिकी रक्षामंत्री ने यह सलाह दी है।

अफ़गानिस्तान की सेना तालिबान को रोकने की और इसे पीछे धकेल ने की क्षमता रखती है। लेकिन, अफ़गानिस्तान की सेना तालिबान को कब तक रोक सकेगी, यह बताना मुमकिन नहीं है’, ऐसा बयान रक्षामंत्री ऑस्टिन ने किया है। लेकिन, प्रांतों की राजधानियाँ तालिबान के हाथों में पड़ जाए तो अफ़गानिस्तान की व्यवस्था बिखर जाएगी, ऐसी चेतावनी ऑस्टिन ने दी है।

अमरीका के रक्षाबलप्रमुख जनरल मार्क मिली ने कुछ दिन पहले ही यह इशारा दिया था कि, तालिबान काबुल समेत अन्य प्रांतों के राजधानियों पर कब्ज़ा करने की तैयारी में है। रक्षामंत्री ऑस्टिन ने भी तालिबान से काबुल को बढ़ रहे खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

राजधानी काबुल एवं अफ़गान प्रांतों के राजधानियाँ तालिबान के हाथ लगने नहीं देंगे, यह बात अमरीका ने पहले ही स्पष्ट की थी। इसके लिए तालिबान पर हमले करने का इशारा अमरीका ने बीते महीने ही दिया था। ऐसे में बीते हफ्ते कंदहार और हेल्मंड प्रांतों में तालिबान के ठिकानों पर जोरदार हवाई हमले करके अमरीका ने अपना इशारा सच्चाई में उतारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.