अफ़गान सेना ने बीते चौबीस घंटों में की हुई कार्रवाई में १२५ तालिबानी आतंकी ढ़ेर – तालिबान के बढ़ते हमलों पर संयुक्त राष्ट्रसंघ ने जताई चिंता

ब्रुसेल्स/काबुल – बीते चौबीस घंटों के दौरान अफ़गानिस्तान की सेना ने कार्रवाई करके १२५ तालिबानी आतंकियों को मार गिराया है। इनमें तालिबान के वरिष्ठ कमांडर्स का भी समावेश होने का दावा किया जा रहा है। बीते तीन दिनों में अफ़गान सेना ने तालिबान के खिलाफ की हुई यह बड़ी कार्रवाई समझी जा रही है। दो दिन पहले अफ़गान सेना के हमले में २६२ तालिबानी ढ़ेर हुए थे। इसी बीच इस महीने के शुरू में तालिबान ने गज़नी प्रांत में ४३ लोगों का भीषण नरसंहार करने की बात सामने आयी है।

अफ़गान सेनाअफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने जारी की हुई जानकारी के अनुसार अफ़गान सेना ने १२ प्रांतों में कार्रवाई की। सोमवार के दिन लोगार प्रांत में स्थित तालिबान के ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों में १६ आतंकी मारे गए। इन हवाई हमलों का वीडियो अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने जारी किया है। इसके अलावा पाकतिया, जोवझान, हेरात, बल्ख और अन्य प्रांतों में अफ़गान सेना की कार्रवाई में सौ से अधिक आतंकी ढ़ेर हुए हैं।

अफ़गान सरकार ने ३४ में से ३१ प्रांतों में कर्फ्यू का ऐलान किया है और इसके बाद तालिबान के खिलाफ हमले तीव्र होने का दावा किया जा रहा है। अफ़गान सेना ने दो दिन पहले की हुई कार्रवाई में तालिबान के २६२ आतंकी मारे गए थे। तालिबान के वर्चस्ववाले हेल्मंड, कंदहार, निमरूज़ प्रांतों को लक्ष्य किया जा रहा है। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान की बुनियादी सुविधाओं पर हमले करने की तालिबान की साज़िश नाकाम की जा रही है, ऐसा अफ़गान सरकार ने कहा है।

अफ़गान सेनातालिबान ने भारत और अफ़गानिस्तान की मित्रता का प्रतीक माने जानेवाले हेरात के सलमा बाँध पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन, अफ़गान सेना ने यह साज़िश नाकाम कर दी और साथ ही तालिबान के आतंकियों का खात्मा किया। अफ़गान सेना की कार्रवाई में मारे गए तालिबानियों में पाकिस्तानी आतंकी का भी समावेश होने का दावा किया जा रहा है। बीते महीने से सलमा बाँध पर हमला करने की यह दूसरी कोशिश थी।

कतार में हुई बातचीत के माध्यम से अपनी छवि सुधारने के कोशिश करनेवाली तालिबान ने बीते कुछ हफ्तों के दौरान अफ़गानिस्तान में किए नरसंहार की जानकारी भी सामने आने लगी है। गज़नी प्रांत के मालिस्तान जिले में तालिबान ने ४३ नागरिकों की क्रूरता से हत्या करके हमारी संपत्ति लूटी, यह आरोप स्थानीय लोग लगा रहे हैं।

इसी बीच, बीते छह महीनों के दौरान अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों में मारे गए लोगों की संख्या में ४७ प्रतिशत बढ़ोतरी होने की सनसनीखेज़ जानकारी संयुक्त राष्ट्रसंघ ने साझा की। इस वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान कुल १,६५९ लोग मारे गए हैं और इन मृतकों में ४६८ बच्चों के साथ २१९ महिलाओं का समावेश है। बीते वर्ष की तुलना में इन मृतकों की संख्या में भयंकर बढ़ोतरी हुई है, ऐसा बयान संयुक्त राष्ट्रसंघ ने अपनी रपट में किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.