‘वंदे भारत मिशन’ के तहत करीबन ११ लाख भारतीय स्वदेश लौटे

Air-India-Navyनई दिल्ली – कोरोना की महामारी की वजह से विश्‍व के कई देशों में फंसे हुए करीबन ११ लाख भारतीय नागरिकों को ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत स्वदेश लाया गया है, यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने साझा की है। इसमें हवाई यात्रा के साथ ही समुद्री एवं अन्य मार्ग से स्वदेश लाए गए एक लाख से अधिक नागरिकों का भी समावेश है। इस मुहीम का छठा चरण १ सितंबर से शुरू होगा और इसके तहत एअर इंडिया के ३१ उड़ाने तय की गई हैं।

चीन से फैली कोरोना की महामारी की पृष्ठभूमि पर विश्‍व के प्रमुख देशों ने लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसकी वजह से पर्यटन और अन्य कारणों से विदेश में लाखों भारतीय फंसे पड़े हैं। इन भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए सरकार ने पहल करके मई महीने से विशेष मुहीम चलाई है और इसके लिए ६ मई से ‘वंदे भारत मिशन’ मुहीम की शुरूआत हुई। मंगलवार के दिन नागर विमानन मंत्रालय ने ट्विटर से स्वदेश लौटे यात्रियों की जानकारी साझा की।

mission-vande-bharatविदेश से अब तक १०.९८ लाख से अधिक भारतीय नागरिक इस मुहीम के चलते स्वदेश पहुँचे हैं। इस मुहीम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही आप सभी लोगों के समर्थन के बिना यह कामयाबी संभव नहीं थी, धन्यवाद! यह संदेश ट्विट में लिखा गया है। ‘वंदे भारत मिशन’ का पांचवां चरण १ अगस्त से शुरू हुआ है और ३१ अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान २३ देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को विमान से स्वदेश लाया जा रहा है।

इस मिशन का छठा चरण शुरू हो रहा है और इसके लिए एअर इंडिया के ३१ विमानों की उड़ान तय की गई है। इनमें से १७ विमान कनाडा के टोरोंटो और १३ विमान वैन्कोवर से उड़ान भरेंगे। इसके अलावा चीन के शांघाय से १ विमान की उड़ान होगी। यह सभी विमान राजधानी नवी दिल्ली पहुँचेंगे। इस छठे चरण के विमानों की उड़ानों की समय सारिणी और ठिकानों की जानकारी वंदे भारत मिशन की वेबसाईट पर दी गई है। साथ ही इन विमानों के टिकटों की बुकिंग करने की सुविधा भी इसी वेबसाईट पर उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.