बाढ़ और भूस्खलन से असम में ७० लोगों की मृत्यु

Aasam-Floodदिसपुर – असम में ब्रह्मपुत्रा नदी में बाढ़ आने से स्थिति गंभीर बनी होकर, अतिवृष्टि और बाढ़ से ४४ लोगों की जानें गईं हैं| वहीं, भूस्खलन में २६ लोग मृत हो गए हैं। असम में बाढ़ से अब तक १३ लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं| एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा बचावकार्य चल रहा है। रविवार को असम के मुख्यमंत्री ने बाढ़ स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने शासनयंत्रणाओं को हर जिले तक सहायता पहुँचाने के निर्देश दिये हैं।

लखिमपुर, चिरांग, बारपेटा, नागांव, गोलपुर, जोहरत और दिब्रुगढ ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। सैकड़ों गाँवों में पानी भर गया है। हजारों घर गिर गए हैं। सड़कें ढ़ह गयीं हैं। बाढ़ से असम में ८२,५४६ हेक्टर खेत जलमय हो गए हैं। पिछले २४ घंटों में असम के हज़ारों नागरिक विस्थापित हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। रविवार को एनडीआरएफ ने बारपेटा ज़िले में ४६७ बाढ़ प्रभावित गाँववालों को बचाया। वहीं, २२४ अस्थायी कैम्प स्थापित किए गए हैं, जिनमें २१ हजार लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

Aasam-Floodकोरोनोवायरस का संकट एनडीआरएफ के बचावकार्य में बाधा बन रहा है। पीपीई किट और जैकेट पहनकर सैनिक पानी में उतर रहे हैं। सुरक्षित स्थानों पर ले गये नागरिकों की स्क्रीनिंग और अन्य जाँच हो रही है| कोरोनावायरस संदिग्धों के भी परीक्षण किए जा रहे हैं| असम में काज़ीरंगा अभ्यारण्य पानी के नीचे चला गया है। अब तक इस बाढ के पानी में अभ्यारण्य के ४१ जानवर बह गये हैं| वहीं, राज्य भर में आठ लाख जानवर विस्थापित हुए हैं।

इस बीच, मौसम विभाग ने अगले ४८ घंटों के लिए असम में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। इससे राज्य में बाढ़ की स्थिति और भी बिगड़ेगी, ऐसी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। ब्रह्मपुत्रा ने खतरे के स्तर को पार करने की वजह से अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ के खतरे की संभावना है, ऐसी चेतावनी दी गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.