छह आतंकवादी पंजाब के जेल से भागे; पाकिस्तान का हाथ रहने का शक

पतियाला/चंडीगढ: पुलीस की वर्दी में आये दस हाथियारलैस खलिस्तानी आतंकवादियों ने, ज़ोर से गोलीबारी करते हुए पंजाब के पतियाला के जेल से अपने छह साथीदारों की जेल से भागने में सहायता की| इसमे ‘खलिस्तान लिबरेशन फ्रंट’ (केएलएफ) के प्रमुख हरमिंदर सिंग मिंटू का भी समावेश है| इस मामले के पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है, यह दावा पंजाब के मुख्यमंत्री सुखबीरसिंग बादल ने किया| आतंकवादियों को भागने में मदद करनेवालो में से एक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है|

पंजाबइतवार के दिन लगभग दस बजे करीबन दस आतंकवादियों ने पुलीस की वर्दी में पतियाला ज़िले के नाभा जेल में घुसपैंठ की और अधाधुंद गोलीबारी की| इन आतंकवादियों के पास आधुनिक रायफल्स थीं| आतंकवादियों ने सौ से ज़्यादा राऊंड फायर किये, यह बताया जाता है| इसके बाद इस जेल में बंद ‘खलिस्तान लिबरेशन फ्रंट’ (केएलएफ) के प्रमुख हरमिंदर सिंग मिंटू को आतंकवादियों ने जेल से बाहर निकाला| साथ ही, इस जेल में रहनेवाले विक्की गोंडर, गुरप्रित शेखान, नितिन देओल और विक्रमजित सिंग इन फेमस गँगस्टर्स को इन आतंकवादियों ने छुडाया| इन आतंकवादियों ने यहाँ की पुलीस की दो रायफल्स भी चुरायी थीं|

पंजाब में जल्द ही चुनाव होनेवाले हैं| इस पृष्ठभूमि पर, खलिस्तानी आतंकवादियों ने अपने साथीदारों की भागने में की हुई सहायता ख़तरनाक संकेत देनेवाली साबित होती है| इसी कारण चुनाव के दौरान पंजाब में हिंसा होने की संभावना जतायी जा रही है|

पंजाबइस घटना के बाद पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में हायऍलर्ट जाहीर किया गया है| हवाईअड्डे, रेलस्थानक, बस टर्मिनल और बाकी अहम स्थानों की सुरक्षा बढा दी गयी है| हर जगह नाकाबंदी की गयी है और कई जगह छापें मार दिये हैं| नाकाबंदी दौरान एक जगह गोलीबारी भी हुई| पुलीस ने नाकाबंदी के लिए लगाये गये बॅरिकेड्स तोड़ते हुए भागनेवाले एक वाहन पर पुलीस ने गोलीबारी की| इसमे एक महिला की मौत हुई| लेकिन पुलीस ने घटना के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी| साथ ही, एक जगह सीसीटीव्ही फूटेज में आतंकवादियों को भगाकर ले जानेवाली गाड़ी मिल गयी है|

जेल से भागा आतंकवादी हरमिंदर सिंग मिंटू कई आतंकी कारनामों में शामिल था| सन २०१० में, हवाईसेना के हलवार हवाई अड्डे पर मिली विस्फोटक सामग्री के पीछे मिंटू का हाथ था| मिंटू कुछ समय पाकिस्तान में भी रह रहा था|  उसने ‘बब्बर खालसा इंटरनॅशनल’ इस प्रमुख खलिस्तानी आतंकी संगठन के साथ भी काम किया था| पाकिस्तान की खुफिया एंजेसी ‘आयएसआय’ के संपर्क में रहनेवाले मिंटू ने युरोप और कॅनडा में खलिस्तानवादी नेताओं से भेंट की थी| साथ ही, दक्षिण एशिया में लाओस, कंबोडिया, बर्मा और थायलंड में उसने अपने संगठन की बुनियाद रचने की कोशिश की थी| लेकिन सन २०१४ में थायलंड की पुलीस ने उसे गिरफ्तार कर, भारत के पास सौंप दिया|

इन कुख्यात आतंकवादियों के जेल से नाट्यपूर्ण ढंग से भाग जाने के बाद रक्षा यंत्रणा सतर्क हुई है| केंद्र सरकार ने भी पंजाब सरकार से इसके बार में रिपोर्ट माँगा है| साथ ही, घटना के जाँच के आदेश दिये गये हैं| पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबिर सिंग बादल ने, राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार अजित डोवल के साथ फोन पर बातचीत की| साथ ही, राज्य सरकार ने अलग जाँच के आदेश देते हुए इन आतंकवादियों को गिरफ़्तार करने के लिए विशेष कृति दल स्थापन किया है| इसके अलावा, आतंकवादियों की जानकारी देनेवालो को २५ लाख का इनाम देने की घोषणा भी की गयी है|

पिछले दो दशक से ज़्यादा समय शांत रहनेवाले पंजाब में, फिर से हिंसा करते हुए अशांति मचाने की कोशिश पाकिस्तान द्वारा की जा रही है| विशेष तौर पर, भारत ने ‘पीओके’ में किये ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद नाराज़ हुए पाकिस्तान द्वारा यह कोशिश की जा सकती है| इससे आतंकवादियों के जेल से पलायन की साज़िश के पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है, यह आशंका पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंग बादल ने जतायी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.