अफ़गानिस्तान के हवाई हमले में तालिबान के छः आतंकी ढ़ेर

काबुल, (वृत्तसंस्था) – अफ़गानिस्तान के जवझान प्रांत में अक्वाचा ज़िले में सुरक्षा बलों ने किए हवाई हमले में तालिबान के छः आतंकी ढ़ेर हुए हैं। इससे एक दिन पहले ही सुरक्षा बलों ने जवझान प्रांत में किए हवाई हमले में २१ तालिबानी आतंकियों को ढ़ेर किया था। इसी बीच शनिवार के दिन अफ़गान सुरक्षा बलों ने कुंदुझ प्रांत में तालिबानी कमांडर को मार गिराने की खबरें प्राप्त हुई हैं।

शुक्रवार रात के समय अफ़गानिस्तान के २०९ शहीन कॉर्प्स ने जवझान प्रांत में हवाई हमला किया। इस दौरान तालिबान के छः आतंकी ढ़ेर हुए। इस कार्रवाई का अधिक ब्यौरा सामने नहीं आया है। लेकिन, अफ़गानिस्तान के माध्यमों में इस हवाई हमले के फोटो प्रकाशित हुए हैं। इससे पहले गुरुवार के दिन इसी प्रांत में अफ़गान सुरक्षा बलों ने किए हवाई हमले में २१ तालिबानी आतंकी मारे गए थे। इनमें तालिबान के तीन कमांडर्स का भी समावेश था।

शनिवार के दिन अफ़गानिस्तान के कुंदुझ प्रांत में अफ़गान सुरक्षा बल ने किए हमले में तालिबान का कमांडर ‘हबिबुल्लाह हसिन’ मारा गया। वह अफ़गानिस्तान में हुए कई आतंकी हमले में शामिल था।

इसी बीच, अमरीका और तालिबान के बीच शांति समझौता होने के बाद भी अफ़गानिस्तान में तालिबान के हमलों का सत्र जारी है। दो दिन पहले ही तालिबान ने अफ़गानिस्तान में किए हमले में १४ लोग मारे गए थे। इसी बीच पिछले महीने से तालिबान ने अफ़गानिस्तान में किए हमलों में अबतक १४६ लोग मारे गए हैं। अफ़गानिस्तान की ‘नैशनल सिक्युरिटी कौन्सिल’ ने यह जानकारी साझा की।

अफ़गानिस्तान में तैनात अपनी सेना हटाने की तैयारी में अमरीका है और ऐसे में तालिबान ने अफ़गान सुरक्षा बलों पर बढ़ाये हुए हमलें यह अफ़गानिस्तान की सत्ता काबीज़ करने की तैयारी होने का दावा हो रहा है। अगले कुछ महीनों में तालिबान अफ़गानिस्तान की सत्ता काबीज़ करेगा, यह बात भी कुछ विश्‍लेषक कह रहे हैं। इसके लिए तालिबान ने आतंकी हमलों का भीषण सत्र शुरू किया होने का एहसास अफ़गान सरकार और सुरक्षा यंत्रणा को हुआ है। इसी वज़ह से तालिबान के आतंकी हमलों को अफ़गान सरकार और सुरक्षा यंत्रणा हवाई हमलों के ज़रिये ज़वाब दे रही हैं। इस वज़ह से अमरीका और तालिबान के बीच शांति समझौता होने के बाद अफ़गानिस्तान में शांति बनेगी, यह आशा ख़त्म हुई हैं और अगले कुछ दिनों में अफ़गानिस्तान में जारी संघर्ष और भी रक्तरंजित होता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.