चाड और नायजेरिया को लक्ष्य बनानेवाले – बोको हराम के आतंकवादी हमलों में ५० लोगों की मौत

एन्दजमेना/मैदुगुरी: आफ्रीका के ‘साहेल रिजन’ इलाके में किए गए दो आतंकवादी हमलों में ५० से अधिक लोगों की जान गई है। चाड और नायजेरिया में यह हमले हुए हैं और इसके पीछे बोको हराम इस आतंकवादी संगठन का हाथ होने की जानकारी सामने आई है। पिछले महीने में साहेल रिजन के ‘माली’ में अल कायदा आतंकवादी संगठन ने एक के बाद एक हमले करके खलबली मचाई थी। इसके बाद बोको हराम ने भी हमले तीव्र करने की वजह से आफ्रीका में आतंकवाद का खतरा अधिक गंभीर होने के संकेत मिल रहे हैं।

गुरुवार को बोको हराम के आतंकवादियों ने चाड के दबौआ के पास में स्थित के गाँव पर भीषण आतंकवादी हमला किया। इस हमले में १८ लोगों के गले कांटने की जानकारी सामने आई है। हमले के दौरान दो लोग जख्मी हुए हैं और १० महिलाओं का अपहरण किए जाने की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है। चाड में पिछले कुछ महीनों में हुआ यह सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है, ऐसा दावा सुरक्षा यंत्रणाओं ने किया है।

चाड, नायजेरिया, लक्ष्य, बोको हराम, आतंकवादी हमलो, ५० लोग, मौत, एन्दजमेना, मैदुगुरीइस हमले के बाद केवल २४ घंटों में नायजेरिया के बोर्नो प्रान्त में बोको हराम ने दूसरा आतंकवादी हमला किया है। गजिबो गाँव में हुए इस हमले में कम से कम २७ लोगों की जान गई है और वास्तव में मारे जानेवालों की संख्या ज्यादा होने की बात कही जा रही है। बोको हराम के आतंकवादियों ने चाड और अन्य देशों में जाने वाली ६० गाड़ियों पर अचानक हमला किया। इन गाड़ियों में यात्री और विविध प्रकार के सामान का समावेश था।

सिर्फ २४ घंटों में दो देशों में हुए हमले बोको हराम इस आतंकवादी संगठन का वर्चस्व फिरसे बढ़ रहा है, यह दिखाते हैं। पिछले महीने में माली में अल कायदा आतंकवादी संगठन ने फ्रेंच लष्कर और ‘जी५ साहेल फ़ोर्स’ के मुख्यालय पर हमले किए थे। अल कायदा और उसके बाद बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठनों की तरफ से होने वाले हमले आफ्रीका में आतंकवाद का संकट फिर एक बार तीव्र होता जा रहा है, ऐसा दिखा देते हैं।

कुछ दिनों पहले ही आतंकवादी हमलों के खिलाफ मुहीम अधिक आक्रामक करने के लिए ‘जी ५ साहेल फ़ोर्स’ में नेतृत्व परिवर्तन किया गया था। इस लष्करी पथक का नेतृत्व मॉरिशानिया के ‘जनरल हनेना औल्द सिदी’ को सौंपा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.