नाइजेरिया में डकैतियों के हमले में ४७ लोगों की मृत्यु

कानो – नाइजेरिया के कैतसिना राज्य के गांवों पर डकैतियों ने किए हमले में ४७ लोग मारे गए हैं। अनाज की लूट करने के उद्देश्‍य से ये हमले किए गए, ऐसी जानकारी नाइजेरिया की पुलिस दे रही है। पिछले वर्ष भी, डकैतियों ने इसी क्षेत्र के गाँवों पर इसी तरह से हमलें किए थे और इन हमलों के दौरान सौ लोगों की हत्या की गई थी।

अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित गरीब और पिछडे हुए नाइजेरिया में भी कोरोना वायरस का फैलाव बढ रहा है। ऐसे में, नाइजेरियन सरकार गाँव गाँव में अनाज का बटवारा कर रही है। यह जानकारी प्राप्त होते ही राज्य के दुतसेनमा, दानमुसा और सफाना गाँव पर हमला किया गया। इस दौरान हुए संघर्ष में ४७ लोग मारे गए।

इन हमलों की जानकारी प्राप्त होते ही, नाइजेरिया की पुलिस ने नज़दीकी जंगलों में इन डकैतियों की खोज करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। नाइजेरिया के राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ने इस हमले पर तीव्र शोक जताया है। नाइजेरिया की पुलिस ने इन गाँवों में सुरक्षा व्यवस्था बढाई है। जनवरी महीने से कैतसिना राज्य के गाँवों में डकैतियों ने किए हमलों में अबतक २०० लोग मारे गए हैं। फ़रवरी महीने में दो गाँवों में हुई डकैती की घटनाओं में तीस लोगों की हत्या हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.