देश में एक दिन में कोरोनावायरस से ४६ लोगों की मृत्यु – मरीज़ों की संख्या ८०९ से बढ़ी

नयी दिल्ली – लॉकडाऊन के १६ वें दिन देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से ४६ लोगों की मृत्यु हुई; वहीं, मरीज़ों की संख्या में ८०९ की वृद्धि होकर वह ६ हज़ार ४१२ पर पहुँच चुकी है। मृतकों की संख्या और मरीज़ों की संख्या के मामले में भारत का अब तक का सबसे ख़राब दिन साबित हुआ। इस पार्श्वभूमि पर लॉकडाऊन बढ़ने की संभावना से ज़ोर पकड़ा है। मंगलवार को हालाँकि लॉकडाऊन का आख़िरी दिन है, लेकिन उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करनेवाले हैं। इस चर्चा के बाद अगला निर्णय घोषित होने की संभावना है। उससे पहले ही कुछ राज्य सरकारों ने लॉकडाऊन बढ़ाने की माँग की है।

भारत में हफ़्तेभर में कोरोनावायरस का फैलाव तेज़ी से बढ़ा हुआ दिखायी दे रहा है। पिछले शुक्रवार ३ अप्रैल तक इस महामारी से ५६ लोग मारे गए थे; वहीं, कुल मरीज़ों की संख्या २३०१ तक पहुँची थी। लेकिन इन सात दिनों में मरीज़संख्या में लगभग ४५०० की वृद्धि हुई है और देशभर के मृतकों की संख्या ५६ से १९९ तक पहुँची है। गुरुवार से चौबीस घंटों में ४६ लोगों की मौत हुई; वहीं, देश में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या ने ६००० का पड़ाव पार किया।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मरीज़ पाये गए हैं। राज्य में गुरुवार को पूरे दिन में २२५ नये मरीज़ पाये गए थे; वहीं शुक्रवार सुबह तक और २६ मरीज़ दर्ज़ हुए। इससे महाराष्ट्र के मरीज़ों की संख्या बढ़कर १३९० तक पहुँची है। इनमें से ६० प्रतिशत मरीज़ मुंबई में पाये गए हैं। धारावी जैसी घनी आबादीवाली बस्ती में इस संक्रमण के मरीज़ों की संख्या २२ तक पहुँच चुकी है। साथ ही, शुक्रवार सुबह दादर भाग में तीन मरीज़ पाये गए। उनमें से दो शुश्रुषा अस्पताल में नर्सेस् हैं। लॉकडाऊन होते हुए भी कुछ स्थानों पर नागरिक सभी नियमों को तोड़ रहे हैं। कुछ प्रमुख सब्ज़ीमंड़ियों में भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है। उसे देखते हुए सब्ज़ीमंड़िया बंद करने का विचार राज्य सरकार कर रही है। वाशी की सब्ज़ीमंड़ी शनिवार से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

तमिलनाडू में ९६ नये मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, इस राज्य में भी मरीज़ों की संख्या ८०० से पार चली है। तमिलनाडू में अब तक कोरोनावायरस के ८३४ मरीज़ पाये गए हैं। इस राज्य में लॉकडाऊन का उल्लंघन करनेवाले एक लाख ३५ हज़ार लोगों के ख़िलाफ़ गुनाह दर्ज़ किये होकर, कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है। साथ ही, लगभग १ लाख वाहन भी ज़ब्त किये गए हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडू के बाद सबसे बुरी स्थिति राजधानी दिल्ली में होकर, यहाँ की मरीज़संख्या बढ़कर ७५० से पार हो गयी है। उसके बाद राजस्थान में ४८९, मध्य प्रदेश ४४०, उत्तरप्रदेश ४२९, आंध्रप्रदेश ३६५, गुजरात ३०८ इन राज्यों में सर्वाधिक मरीज़ पाये गए हैं।

इसी बीच, देशभर में बढ़ती मरीज़संख्या की पार्श्वभूमि पर केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से व्हिडीओ कॉन्फरसिंग के ज़रिये चर्चा की। सभी राज्य सरकारें इस महामारी को रोकने के लिए प्रयास कर रहीं हैं। राज्यों को लॉकडाऊन का पालन बारिक़ी से करने की सूचनाएँ दीं गयीं हैं, ऐस स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने कहा। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। १४ अप्रैल को २१ दिन की लॉकडाऊन कालावधि ख़त्म हो रही है। उससे पहले होनेवाली इस चर्चा की ओर सभी का ध्यान लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.