दिल्ली में आग में झुलसकर ४३ लोगों की मृत्यु

नई दिल्ली: रविवार को भोर के समय उत्तर दिल्ली की अनाज मंडीकी एक चार मंजिला इमारत को लगी भीषण आग में ४३ लोगों की झुलसकर मूर्ति हुई हैं। इस आग में फसे ६३ लोगों को फायर ब्रिगेड के जवानों ने बाहर निकाला हैं। इनमें से कुछ लोग गंभीर जख्मी होने का बताया जाता हैं। आग लगी उस समय सभी लोग गहन निद्रा में थे। उसी में इमारत का संकरा रास्ता कार्बन मोनोऑक्साइड से भर जाने से कुछ लोगों की दम घुट कर मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी हैं। इस इमारत में अवैध फैक्ट्री चलाने वाले मालिक को गिरफ्तार किया गया हैं।

रविवार को भोर के समय साडे पांच बजे अनाज मंडीकी इस इमारत को आग लगी थीं। इस इमारत में गैरकानूनी रूप से बॅग उत्पाद कारखाना शुरू था। दूसरे और तीसरे मंजिल पर होने वाले कारखाने में आग लगी और वह हर जगह फैल गई थीं। इमारत के सभी बिजली का मीटर ग्राउंड फ्लोर पर होने वे सुरक्षित हैं। इस कारण आग इस फैक्ट्री में ही लगी होगी, ऐसी गहन संभावना जताई जाती हैं।

वर्णित फैक्ट्री में ५९ कारीगर थे और रात को देर रात को काम खत्म करके वे सोए थे। उसके बाद यह आग लगी थीं। इस कारण आग लगने का किसी के भी ध्यान में नहीं आया था‌। आग भड़कने के बाद इन कारीगरों ने बाहर निकलने का प्रयत्न करके देखा परंतु तब तक बाहर निकलने का मार्ग बंद हो चुका था। इमारत की चौथी और तीसरी मंजिल घातक होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड से भर गई थीं। इस कारखाने का सब साहित्य जलने से उसमें से ज़हरीले कार्बन मोनोऑक्साइड का निर्माण हुआ था। इन दोनों मंजिल पर एक ही खिड़की होने से कारीगरों का दम घुट गया था।

इस अवैध कारखाने के ५९ कारीगरों में से ४३ लोगों की मृत्यु हुई हैं। साथ ही अन्य लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों की स्थिति गंभीर होने का बताया जाता हैं।

इस इमारत में और कुछ लोग फस गए थे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने उन्हें छुड़ाया था। यह विभाग संकरा मार्गों का होते हुए इमारत में भी मार्गों में जगहजगह पर रोड़े थे। इस कारण आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काफी कसरत करनी पड़ी थीं। आखिरकार जान की बाजी लगाते हुए जवानों ने इमारत से ६३ लोगों के प्राण बचाए हैं।

दौरान राष्ट्राध्यक्ष रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर तीव्र शोक व्यक्त किया हैं। केंद्र सरकार ने मृतों के परिवार को दो लाखोंं की मदद घोषित की हैं, तो दिल्ली सरकार ने दस हजार के सहयोग की घोषणा की हैं।

अनाज मंडीकी इस आग ने २२ वर्ष पहले दिल्ली के उपहार सिनेमा घरको लगी आग की याद ताजी कर दी हैं। उपहार सिनेमा घर में लगी आग में ५९ लोगों की झुलस कर मृत्यु हुई थीं, तो १०० लोग जख्मी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.