मात्र पाँच दिनों में चीन से भारत में हुए ४० हज़ार सायबर हमलें

नई दिल्ली – गलवान वैली में भारत और चीन के सैनिकों में हुए संघर्ष के बाद, पिछले पाँच दिनों में भारत में ४० हज़ार से भी अधिक सायबर हमलें हुए हैं। इनमें से अधिकतम हमलें चीन से होने की जानकारी सामने आयी है। रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय से संबंधित वेबसाईट, भारतीय दूरसंचार कंपनियाँ, औषधि कंपनियाँ और बुनियादी सुविधा क्षेत्र की बड़ी कंपनियों पर सायबर हमलें करने की कोशिश हुई है। इस दौरान, चीन से बड़ी संख्या में फिशिंग मेल भी भेजी गई हैं। अगले कुछ दिनों में देश में और भी सायबर हमलें होने की संभावना है, ऐसी चेतावनी महाराष्ट्र के सायबर इंटेलिजन्स सेल ने दी है।Cybe attacks from China

महाराष्ट्र के सायबर इंटेलिजन्स सेल के महानिरीक्षक यशस्वी यादव ने, चीन से हो रहे इन सायबर हमलों की जानकारी सार्वजनिक की। चार से पाँच दिनों में चीन के हैकर्स ने भारतीय सायबर स्पेस में घुसपैठ करने की ४० हज़ार से भी अधिक बार कोशिश की है, ऐसा यादव ने कहा। इनमें से अधिकतम हमलें चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चॅन्गडू से हुए हैं। चिनी सेना के सायबर वॉरफेअर विंग का मुख्यालय इसी शहर में होने के दावें किये जाते हैं। ये हमलें करनेवाले गॉथिक पांडा, स्टोन पांडा इन चिनी हैकर्स ग्रुप का संबंध चीन की सरकार से होने की बात कही जाती है।

‘डिस्ट्रिब्युटेड डिनायल ऑफ सर्व्हिस’ और ‘इंटरनेट प्रोटोकॉल हायजैक’ ऐसीं दो पद्धतियों के अनुसार ये हमलें होने की जानकारी सायबर इंटेलिजन्स सेल के महानिरीक्षक यादव ने प्रदान की। लेकिन, भारतीय यंत्रणाओं ने चीन के ये सायबर हमलें कामयाब नहीं होने दिए, यह बात भी यादव ने स्पष्ट की।

लद्दाख में दगाबाज़ी करनेवाले चीन को भारतीय सैनिकों ने दिया हुआ जवाब देखें, तो इससे चीन की जागतिक छवि में छेद हुआ है। इस वज़ह से चीन अपने सैनिकों का हुआ नुकसान छिपाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच, भारत में चीन के सामान पर बहिष्कार करने की मुहिम तेज़ हुई है। चीन के कान्ट्रैक्ट रद किए जा रहे हैं। इससे चीन के ड़रा हुआ दिख रहा है। इस पृष्ठभूमि पर चीन से यह सायबर हमलें हो रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण चीन को विश्‍वभर में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ़ भारत ही नहीं, बल्कि अमरीका, कुछ युरोपिय देश, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने चिनी कंपनियों का निवेश रोकने के लिए कदम भी उठाए हैं। इस वज़ह से चीन और भी बेचैन हुआ है। चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच इससे बनें विवाद के बाद, ऑस्ट्रेलिया में भी इसी तरह से सायबर हमलें हो रहे हैं। इस पर ऑस्ट्रेलिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज़ की थी। साथ ही, एक रिपोर्ट के अनुसार चीन अब, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन से विवाद कर रहें देशों पर इस तरह के सायबर हमलें कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.