छत्तीसगढ़ में ३२ माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपूर – रविवार के दिन छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा ज़िले में ३२ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों पर किए गए कई हमलों में इन माओवादियों का हाथ था। साथ ही इनमें से छह माओवादियों के सिर पर चार लाख रुपयों का इनाम भी था। जून में स्थानीय पुलिस ने ‘लोन वरतु’ यानी ‘घर लौट आएं’ नामक अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत रविवार के दिन ३२ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

chattisgarh-maoists-surrenderआत्मसमर्पण करनेवाले इन ३२ माओवादियों में दस महिलाएं भी हैं। यह महिलाएं माओवादियों की विचारधारा से तंग आ चुकी थीं। साथ ही वह ‘लोन वरतु’ उपक्रम से प्रभावित हुईं। ३२ में से १९ माओवादी छत्तीसगढ़ के बाकेली गांव के निवासी हैं। चार सदस्य कोरकट्टी गांव के और तीन-तीन माओवादी उड़ेनर, तुमरीगुंडा और मातासी गांव के निवासी हैं। सुरक्षा के कारणों से इन ३२ माओवादियों की पहचान गुप्त रखी गई है। यह माओवादी दंड़कारण्य आदिवासी किसान मज़दूर संगठन, क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन, चेतना नाट्य मंडली एवं जनतना सरकार गुट के सक्रिय सदस्य थे।

३२ माओवादियों ने आत्मसमर्पण करन के बाद तुरंत ही उनके पुनर्वास के लिए १० हज़ार रुपयों की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही उन्हें रोजगार देने का वादा किया गया है। जून में यह अभियान शुरू होने के बाद दांतेवाड़ा ज़िले में अब तक १५० माओवोदियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से ४२ माओवोदियों के सिर पर इनाम था। इसी के साथ अब ५० से ६० माओवादी इस ज़िले में आत्मसमर्पण करने की तैयारी में होने की जानकारी पुलिस ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.