दिवाली के पहले होगा २५ हज़ार टन प्याज का आयात

नई दिल्ली – देश में प्याज के दरों में हो रही बढ़ोतरी नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र सरकार ने अफ़गानिस्तान समेत अन्य देशों से प्याज के आयात के लिए मंजूरी दी है। इस दौरान कारोबारियों ने अब तक ७ हज़ार टन प्याज आयात किया है। ऐसे में अब दिवाली से पहले और २५ हज़ार टन प्याज भारत में आयात हो रहा है। इसके साथ आलू के बढ़ते दामों की पृष्ठभूमि पर भूटान से ३० हज़ार टन आलू आयात होगा, यह जानकारी खाद्या आपूर्ती, उपभोक्ता मामले एवं वाणिज्यमंत्री पीयूष गोयल ने साझा की।

diwali-onionबीते कुछ दिनों से देश में प्याज के दरों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अतिवृष्टी की वजह से प्याज के खेत और बीजों का कफी नुकसान हुआ। इसके कारण बाज़ार में प्याज की सप्लाई कम हुई हैं और प्याज का दर प्रति किलो ८५ से १०० रुपयों तक जा पहुँचा है। प्याज की बढ़ती कीमतों की पृष्ठभूमि पर केंद्र सरकार ने प्याज की निर्यात पर पाबंदी भी लगाई थी। साथ ही प्याज की आयात का निर्णय कर बढ़ती कीमत नियंत्रण में रखने के लिए कदम भी उठाए हैं।

प्याज के आयात से बीते तीन दिनों में प्याज का दर कम होकर प्रति किलो ६५ रुपये हुआ है। लेकिन, अब भी कुछ हिस्सों में यह दर ८० से ९० रुपये है। अलग अलग देशों से प्याज आयात किया जाएगा। अफ़गानिस्तान, इजिप्ट और तुर्की से प्याज की आपूर्ति के लिए संपर्क किया गया हैं। प्याज के आयात को गति देने के लिए सीमित समय के लिए प्याज और आलू के आयात से संबंधित नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसके तहत प्याज और आलू का आयात शुल्क १० प्रतिशत किया गया है।

बाज़ार में सप्लाई बढ़ने पर प्याज और आलू के दर नियंत्रण में होंगे, यह विश्‍वास व्यक्त किया जा रहा है। निजी व्यापारियों ने सात हज़ार टन प्याज आयात किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार और नाफेड़ प्याज एवं आलू आयात कर रहे हैं। नाफेड़ ने १५ हज़ार टन प्याज आयात करने के लिए शनिवार के दिन निविदा भी जारी की। फिलहाल यह दर नियंत्रण में रखने के लिए नाफेड़ आरक्षित भंड़ार से सप्लाई कर रही है। अब तक इस भंड़ार से ३६,३८८ टन प्याज की सप्लाई की गई है, यह जानकारी भी केंद्र सरकार ने साझा की।

दिवाली से पहले २५ हज़ार टन प्याज देश में दाखिल होगा। इसके साथ ही अगले महीने में खरीप का उत्पादन बाज़ार में पहुँचेगा और इसकी बढती किमतें नियंत्रण में लाने के लिए सहायता होगी। बीते वर्ष भी बारिश की वजह से प्याज की खेती का बड़ा नुकसान होने से प्याज की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी। इस वजह से ३६,०५० टन प्याज की आयात की गई थी। प्याज की आयात के साथ ही आलू भी आयात होगा। भूटान से दो-तीन दिनों में ३० हज़ार टन आलू भारत पहुँचेगा। इसके साथ केंद्र सरकार ने १० लाख टन आलू के आयात के लिए प्लैन तैयार रखा है। फिलहाल आलू की कीमत प्रति किलो ५० से ६० रुपये है। आयात हो रहा आलू देश में पहुँचने पर बढ़ती किमत पर रोक लगेगी, यह विश्‍वास व्यक्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.