अमरीका में चौबीस घंटों मे कोरोना से २४९४ लोगों की मृत्यु

वॉशिंग्टन,  (वृत्तसंस्था)  – पिछले चौबीस घंटों में कोरोनावायरस के कारण अमरीका में २४९४ लोगों की मौत हुई होकर, इस देश में कुल मृतकों की संख्या ५३,६९४ तक पहुँच चुकी है। वहीं, इस महामारी से दुनियाभर में हुईं मौतों की संख्या २,०३,५०० के पार गयी है। युरोपीय देशों में इस महामारी से १,२१,५२७ लोगों की मृत्यु हुई; वहीं, अमरीका तथा युरोपिय देश को छोड़कर दुनियाभर में इस संक्रमण से २५ हज़ार से भी अधिक लोगों ने दम तोड़ा है।

शनिवार को अमरीका में इस महामारी से लगभग ढ़ाई हज़ार लोगों की जान गयी और इस देश में कोरोना के संक्रमण के तक़रीबन ५० हज़ार नये मरीज़ पाये गए हैं। अमरीका में इस संक्रमण के कुल मरीज़ों की संख्या नौं लाख सत्तर हज़ार तक पहुँच चुकी है। आनेवाले चौबीस घंटों में इस देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या दस लाख तक पहुँच जायेगी, ऐसा दावा किया जा रहा है। अब तक अमरीका में ५३ लाख लोगों का कोरोना टेस्टिंग किया गया है।

इस महामारी से ब्रिटन में गत चौबीस घंटों में ८१३ लोगों ने दम तोड़ा होकर, इस देश में कुल मृतकों की संख्या लगभग २१ हज़ार पर गयी है। फिलहाल ब्रिटन में इस संक्रमण के डेढ़ लाख मरीज़ हैं। जल्द ही ब्रिटन में कोरोना के टेस्टिंग की मात्रा बढ़ायी जानेवाली है। इस कारण इस देश के कोरोनाबाधितों की संख्या में वृद्धि होगी ऐसा दावा किया जाता है। पिछले चौबीस घंटों में इटली में इस संक्रमण से ४१५ और स्पेन में २८८ लोग मारे गये हैं। मृतकों की संख्या घटने के परिणामस्वरूप स्पेन ने अपने नागरिकों को मॉर्निंग वॉक के अनुमति दी होकर, धीरे धीरे लॉकडाउन शिथिल करने की दिशा में कदम उठाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.