कैमरून में हुए आतंकी हमले में आठ बच्चों समत २२ की मौत

Nigeria-boko-haramयाऔंदे – अफ्रिका के कैमेरून में आतंकी ‘बोको हराम’ संगठन ने किए हमलों में २२ की मौत हुई है और छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में ८ बच्चों समेत ४ सैनिकों का समावेश है। बोको हराम ने कैमेरून को लक्ष्य करने की इस हफ्ते की यह दूसरी घटना है। बीते महीने में ‘बोको हराम’ ने अफ्रिकी देशों में लगभग १८ आतंकी हमले करके १०० से अधिक लोगों की हत्या की थी।

शुक्रवार के दिन बोको हराम ने कैमेरून के उत्तरी और पश्‍चिमी क्षेत्र में आतंकी हमले किए। उत्तरी कैमेरून में मायो-सनागा क्षेत्र के मोझोगो गांव पर आतंकियों ने हमला किया। इस दौरान कुछ गांववालों ने हमले से बचने के लिए भागकर नज़दीकी जंगल में छुपने की कोशिश की। इसी बीच एक आत्मघाती महिला हमलावर ने विस्फोट करवाया। आतंकियों के इस हमले के साथ किए गए आत्मघाती विस्फोट में कुल १४ लोग मारे गए हैं। इनमें ८ बच्चों का समावेश हेने की जानकारी गांव के प्रमुख अधिकारी ने साझा की। यह हमला करनेवाले आतंकी नाइजीरिया से आने का दावा किया जा रहा है।

Nigeria-boko-haramहमले की दूसरी घटना में आतंकियों ने पश्‍चिमी कैमेरून के मर्तजेन क्षेत्र में एक लष्करी चौकी को लक्ष्य किया। इस दौरान दोनों ओर से लगभग ३० से ४० मिनिटों तक गोलीबारी हो रही थी, यह जानकारी इस हमले के घायलों ने प्रदान की। इस हमले में सेना के ४ सैनिकों समेत आठ लोग मारे गए। बोको हराम के इन हमलों में कई लोग घायल होने की बात कही जा रही है। लेकिन, स्थानीय अधिकारी ने हमले में मात्र चार से पांच लोग घायल होने की बात कही है।

बोको हराम ने इसी हफ्ते कैमेरून पर यह दूसरा आतंकी हमला किया है। इससे पहले रविवार के दिन उत्तरी कैमेरून में दो आतंकी हमले किए गए थे। इन हमलों में चार नागरिक मारे गए थे। इन हमलों के बाद सेना की कार्रवाई में बोको हराम के तीन आतंकी ढ़ेर हुए और दो की गिरफ्तारी हुई थी।

बीते दो वर्षों में अफ्रिका में आतंकी संगठन फिर से ताकतवर होने की बात सामने आ रही है। पूर्व अफ्रिका में आतंकी ‘अल शबाब’ संगठन ने सोमालिया और केनिया में आतंकी हमलों की तादात बढ़ाई थी। तभी, पश्‍चिमी और सेंट्रल अफ्रिका में आतंकी ‘बोको हराम’ संगठन अपना प्रभाव बढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है। इजिप्ट में एक गुट ने इन आतंकी संगठनों के बढ़ते हमलों को लेकर एक रपट जारी किया था।

Nigeria-boko-haramइस रपट के अनुसार दिसंबर महीने में ‘अल शबाब’ और ‘बोको हराम’ इन दो आतंकी संगठनों ने अफ्रिका में कुल ४० हमले किए हैं। इन हमलों में करीबन १५० की मौत होने की बात समझी जा रही है। सबसे अधिक २२ हमले ‘अल शबाब’ ने किए हैं और ‘बोको हराम’ ने १८ हमले किए होने की बात कही जा रही है। ‘बोको हराम’ के हमलों में सबसे अधिक जान का नुकसान होने की बात भी इजिप्ट के इस गुट ने कही है।

दिसंबर में बोको हराम ने नाइजीरिया, नायजर और कैमेरून में हमले किए हैं और इस दौरान कुल १०० की मौत हुई है। ‘अल शबाब’ और ‘बोको हराम’ के अलावा ‘आयएस’ से जुड़े आतंकी संगठन भी अफ्रिका में सक्रिय है और यह संगठन प्रमुखता से सुरक्षा यंत्रणाओं को लक्ष्य करने में जुटी होने की बात स्पष्ट हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.