बिहार में बाढ़ से 21 की मौत

पटना – बीते कुछ दिनों से बिहार में हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति अधिक गंभीर हुई है। अब तक बारिश से 21 लोगों की मौत हुई है और बिहार के 16 ज़िलों में 69 लाख नागरिकों का इस बाढ़ से नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया है। इस दौरान यहां की बाढ़ से पीड़ित लोगों को सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।

बाढ़

राज्य के 16 ज़िलों में 1185 पंचायतों के क्षेत्र में इस बाढ़ से बड़ा नुकसान हुआ है। बिहार के सीतामढी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्‍चिमी चम्पारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा और सहरसा ज़िलों में 69 लाख नागरिक इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। दरभंगा ज़िले में 7, मुजफ्फरपुर में 6, पश्‍चिमी चम्पारण में 4 और सिवान में 2 लोगों की बाढ़ से बनी स्थिति के कारण मौत हुई।

बिहार में स्थित प्रमुख गंगा नदी के साथ अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोशी, गंगा, करेह नदी से बाढ की स्थिति निर्माण हुई है। गुरुवार के दिन गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई और इससे पटना शहर में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। इन नदियों के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी के लिए नेपाल में हो रही भारी बारिश ज़िम्मेदार होने की बात कही जा रही है।

बाढ़

बाढ़ के क्षेत्र में आठ राहत शिविर शुरू किए गए हैं और इन शिविरों में 12 हज़ार से अधिक लोगों को रखा गया है, यह जानकारी एक सरकारी अधिकारी ने साझा की। इसके अलावा बाढ़ के क्षेत्र में 1402 सामुदायिक किचन शुरू किए गए हैं। यहां के बाढ़ पीड़ितों के लिए एनडीआरएप और एसडीआरएप की 33 टीमें राहत कार्य में लगे हैं। अब तक चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया गया है। इन बाढ़ पीडितों के लिए राज्य सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। बिहार सरकार ने अब तक 4.5 लाख से अधिक लोगों को 270 करोड़ रुपए वितरित किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.