२०० अमरिकी कंपनीयां चीन से भारत शिफ्ट होंगी – अमरिकी अभ्यासगुट का दावा

वॉशिंगटन: अमरिका और चीन में शुरू व्यापारयुद्ध की पृष्ठभूमि पर करीबन २०० अमरिकी कंपनीयों ने चीन में शुरू अपना कारोबार भारत में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू की है| भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास और स्थिरता का विचार करके यह निर्णय किया गया है, ऐसी जानकारी अमरिकी कारोबारियों के गुट ने दी है| पिछले दो वर्षों में अमरिका-चीन व्यापारयुद्ध की वजह से कई बडी अमरिकी कंपनीयों ने चीन में शुरू अपने कारखाने और कार्यालय बाहर शिफ्ट करना शुरू किया था| जागतिक स्तर पर ‘स्मार्टफोन’ क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर बनी ‘एपल’ कंपनीने भी भारत में अपना कारखाना शुरू किया है|

२००, अमरिकी कंपनीयां, चीन, भारत, शिफ्ट होंगी, अमरिकी अभ्यासगुट, दावा‘यूएस-इंडिया स्ट्रॅटेजिक एण्ड पार्टनरशिप फोरम’ इस गुट के प्रमुख मुकश अघी इन्होंने यह जानकारी दी है की, चीन में मौजूद अमरिकी कंपनीयां भारत के बारे में लगातार पुछताछ कर रही है| यह चीन के लिए काफी बडा झटका साबित हो रहा है| पिछले कुछ महीनों से चीन में आर्थिक माहौल काफी नकारात्मक बना है और इस संकट से बाहर निकलने के लिए चीन की कोशिश शुरू है| लेकिन, व्यापारयुद्ध अभी थमा नही है और इस मुद्दे पर अभी तक किसी भी प्रकार का समझौता करने के लिए अमरिका तैयार नही है| इस स्थिति में असहाय हुए चीन को इससे बडा आर्थिक झटका सहना पड रहा है|

ऐसी आर्थिक स्थिति के दौर में चीन में बडा निवेश करनेवाली अमरिकी कंपनीयां भी बेबस हुई है| इन कंपनीयों ने भारत की दिशा में सफर शुरू किया है, यह बात पहले भी स्पष्ट हुई थी| ‘मुकेश अघी’ इन्होंने इस बारे में जानकारी उजागर की है| भारत ने भी जागतिक उत्पाद केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू की है| ‘ईज ऑफ डुईंग बिजनेस’ यानी व्यापार के लिए अनुकूल माहौल होनेवाले देशों की सुचि में भारत का स्थान उपर उठ रहा है और इसका भी लाभ भारत को प्राप्त हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.