‘आयएस’ ने नाइजेरिया में २० सैनिकों को मार दिया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरअबुजा: ‘आयएसइस आतंकी संगठन ने अफ्रीका के नाइजेरिया में किए आतंकी हमले में २० सैनिक मारे गए है| बोर्नो प्रांत में हुए इस हमले के बाद शहर में लगभग एक हजार से भी अधिक लोगों ने शहर छोडा होने की जानकारी प्राप्त हुई है| पिछले दो हफ्तों में आयएस’ ने किया यह दुसरा बडा आतंकी हमला है| इससे पहले ख्रिसमस की पृष्ठभूमि पर नाइजेरिया में आयएस ने १० ख्रिस्त धर्मियों की हत्या की थी|

अफ्रीका के साहेल क्षेत्र का प्रमुख देश बनें नाइजेरिया में पिछले वर्ष से लगातार आतंकी हमें हो रहे है और इसमें बोको हराम और आयएस से जुडी आतंकी संगठनों का हाथ है| ‘आयएससे जुडी आतंकी संगठन ने देश के लष्करी अड्डे और सैनिकों को लक्ष्य करने का सत्र शुरू किया है| नया हमला इसी का हिस्सा होने की बात कही जा रही है|

मंगलवार की शाम नाइजेरियन सेना की वर्दी में पहुंचे आयएसके आतंकियों ने बोर्नो प्रांत के मोन्गुनो शहर में प्रवेश किया| शहर पहुंचते ही आतंकियों ने एक धमाका करके सेना की गाडी उडाई और राकेटस् और ग्रेनेडस् का हमला किया| इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षा चौकियों पर गोलिबारी भी की| कई घंटों तक चले इस हमले में २० सैनिक मारे जानकारी स्थानिय लोगों ने जारी की|

लष्करी चौकियां और गाडियों के साथ ही शहर में कई घर भी जलाए गए| सूत्रों ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार शहर के लगभग ७५० घरों को जलाया गयौ और लोग बाहरी क्षेत्र में भाग जाने के लिए विवश होते दिख रहे है| ‘मोन्गुनोके लगभग एक हजार से भी अधिक लोग शहर छोडकर पनाह ढुंढने के लिए विवश हुए है| मोन्गुओ से करीबन १ हजार से भी अधिक लोगों ने शहर छोडा है, यह दावा भी हो रहा है| ‘आयएसने इस हमले की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान करके सेना की गाडियों को आग लगाने का दावा भी किया है| ‘आयएसने इस वर्ष में किया यह पहला आतंकी हमला साबित हुआ है|

नाइजेरिया के इस हमले की पृष्ठभूमि पर संयुक्त राष्ट्र में भी पश्‍चिमी अफ्रीका और साहेल के तौर पर जाने जा रहे अफ्रीकी देशों में आतंकी हमलों का मुद्दा सामने आया है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस क्षेत्र के लिए नियुक्त किए दूतों ने पिछले कुछ वर्षों में अफ्रीका में बढ रहे आतंकी हमलों पर ध्यान आकर्षित किया है| पिछले चार वर्षों से साहेलक्षेत्र के देशों में हो रहे आतंकी हमलों में पाच गुना बढोतरी होने का दावा इस दौरान अफ्रीकी दूतों ने किया है| वर्ष २०१९ में हुए आतंकी हमलों में मात्र साहेल क्षेत्र के देशों में चार हजार से भी अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी इस दौरान दी गई है|

अल कायदा, आयएस इन प्रमुख आतंकी संगठनों के साथ उनसे जुडे कुछ गुट भी साहेल देशों में सक्रिया हुए है| बोको हराम जैसी स्थानिय आतंकी संगठन पिछले दशक से नाइजेरिया और अन्य देशों में कार्यरत है और उनका प्रभाव भी लगातार बढता दिखाई देने की बात पर संयुक्त राष्ट्र के दूतों ने ध्यान आकर्षित किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.