बुर्किना फासो में हुए आतंकी हमले में २० लोग मारे गए

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरदोरी: पश्‍चिमी अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकियों ने एक गांव पर किए हमले में २० लोगों की हत्या की| मोटरसायकल पर संवार होकर पहुंचे आतंकियों ने अदाधुंद गोलिबारी करके बडा खूनखराबा किया| स्थानिय सुरक्षा यंत्रणा ने यह जानकारी साझा की| इस हमले की वजह से डरें स्थानिय लोग अब राजधानी ओगादौगौ की दिशा में भागे है, यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था दे रही है| इस वजह से बुर्किना फासो की सरकार के सामने नया संकट खडा होने का दावा हो रहा है|

पिछले कुछ महीनों से आतंकी हमलों में झुलस रहें बुर्किना फासो के साहेल क्षेत्र में सेनोके इलाके को आतंकियों ने लक्ष्य किया| शनिवार की रात आतंकियों ने राजधानी ओगादौगौ की उत्तरी हिस्से के बानीक्षेत्र में यह हमला किया| इस हमले में मारे गए लोगों में महिला और बच्चों समेत एक अस्पताल की परिचारिका का भी समावेश है| अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी उठाने के लिए कोई भी आतंकी संगठन आगे नही आयी है|

उत्तर की दिशा में माली और पूर्वीय बाजू में नायजर से जुडे बुर्किना फासो में पिछले कुछ महीनों से भीषण आतंकी हमलें हो रहे है| आतंकी संगठन बुर्किना फासो में सक्रिय है और इस में अल कायदा से जुडे संगठनों का भी समावेश है| पिछले महीने में बुर्किना फासो में आतंकियों ने इसी तरह से हमला किया था| २५ जनवरी के रोज आतंकियों ने एक गांव पर हमला करके ३९ लोगों की हत्या की थी|

बुर्किना फासो समेत साहेल क्षेत्र में हो रहे आतंकी हमलों को जवाब देने के लिए फ्रान्स ने पहल की है| पीछले महीने में फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने साहेल क्षेत्र के देशों की यात्रा करके आतंकवाद के विरोध में बडी मुहीम शुरू करने का ऐलान किया था| इसके लिए फ्रान्स ने लगभग ४,५०० सैनिक तैनात किए है| फ्रान्स की इस लष्करी कार्रवाई में साहेल क्षेत्र के देशों के सैनिक भी शामिल हुए है| पर, आतंकी गतिविधियों पर नियंत्रण पाने में इस गठबंधन को जरूरी कामयाबी हासिल नही हो रही है, यह दावा भी किया जा रहा है|

साहेल का क्षेत्र जी ५के तौर पर भी जाना जाता है| इसमें बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिशिएना और नायजेर का समावेश है| इनमें से बुर्किना फासो, नायजेर और माली की सीमावर्ती क्षेत्र में सबसे अधिक आतंकी हमलें होने की बात दर्ज हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.