नाइजर में हुए आतंकवादी हमले में १९ लोगों की मौत

niger-attackनायमी – नाइजर के टिल्लाबेरी इस पश्चिमी इलाके में आतंकियों ने की गोलीबारी में १९ लोगों की मौत हुई। यहाँ चल रही एक दफनविधि के समय आतंकवादियों ने यह हमला किया। नाइजर, माली और बुर्किना फासो इन देशों की सीमा पर अस्थिरता निर्माण करनेवाला, ‘आयएस’ से जुड़ा आतंकवादी संगठन इस हमले के लिए ज़िम्मेदार होने का दावा किया जाता है।

मोटरसाइकिल पर आए आतंकवादियों ने, माली की सीमा से सटे टिल्लाबेरी प्रांत के गॅगोरॉ गांव में यह हमला किया। एक स्थानीय इन्सान की दफनविधि के लिए इकट्ठा हुए जमावड़े पर आतंकवादियों ने बेतहाशा गोलीबारी की। नाइजर के राष्ट्राध्यक्ष ने इस कायर हमले की आलोचना की होकर, रक्षा मंत्री और अंतर्गत सुरक्षा मंत्री को टिल्लाबेरी के लिए रवाना किया है। जनवरी महीने से टिल्लाबेरी प्रांत, ‘आयएस’ से जुड़े आतंकवाद आतंकवादियों के हमलों का केंद्र रहा है।

niger-attackजनवरी महीने में आतंकवादियों ने टिल्लाबेरी में किए हमलों में कम से कम १०० लोगों की मृत्यु हुई थी। वहीं, उसके बाद फरवरी महीने में हुए हमलों में २३७ लोग मारे गए थे। ‘आयएस’ से जुड़े आतंकवादियों के साथ ही, कट्टरपंथियों की स्थानीय टोलियाँ भी नाइजर-माली की सीमा के पास कार्यरत हैं। कुछ घटनाओं में इन टोलियों ने हमला किया होने की बात सामने आई थी। कट्टरपंथियों की ये टोलियाँ अल्पसंख्यकों को लक्ष्य कर रहीं हैं, ऐसी आलोचना की गई थी।

टिल्लाबेरी प्रांत कृषि, पशुपालन, मच्छीमारी के साथ ही, खनिज संपत्ति के लिए पहचाना जाता है। नाइजर में गेहूं का उत्पादन करनेवाले अग्रसर प्रांत के रूप में टिल्लाबेरी का जिक्र किया जाता है। इसके अलावा सोना और लोहे के बड़े भंडार यहाँ पर हैं। सन २००४ में यहाँ के तिरा भाग में कनाडा की एक कंपनी ने सोने का खनन शुरू किया।

कुछ ही दिन पहले मोहम्मद बझूम ने नाइजर की बागडोर सँभाली है। उसके बाद नाइजर में हुआ यह पहला आतंकवादी हमला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.