अफगानिस्तान के हमलों में १५ मृत और २७ जख्मी

काबूल – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए तीन बम धमाकों में १५ लोग मारे जाने के साथ लगभग २७ लोग जख्मी हुए हैं| सरकारी कर्मचारियों को लक्ष्य करते हुए यह बम धमाका किया जाने का अधिकारियों ने कहा हैं| अफगानिस्तान में हुए इस धमाके की जिम्मेदारी ‘आईएस’ और तालिबान ने स्वीकार की हैं|

गुरुवार को अफगानिस्तान के खनिज और पेट्रोलियम मंत्रालय के कर्मचारियों को ले जाने वाले बस को लक्ष्य करते हुए यह धमाका किया गया था| इस धमाके में आठ कर्मचारी मारे गए हैं और इनमें पांच महिला और एक बच्चों का समावेश हैं| तो २७ कर्मचारी जख्मी हुए हैं| इस बस को लक्ष्य करते हुए किए गए धमाके के बाद इस स्थल से कुछ मीटर की दूरी पर आत्मघाती हमलावर ने धमाका किया| इस धमाके में ७ लोग मारे गए हैं और २० लोग जख्मी हुए|

बम धमाके में जख्मी हुए नागरिकों में से कुछ लोगों का स्वास्थ्य चिंताजनक होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना हैं्| तालिबान ने कार धमाके की जिम्मेदारी स्वीकारी की हैं| परंतु उन्होंने अन्य धमाकों की जिम्मेदारी स्वीकार करने से इंकार कर दिया हैं| तालिबान ने कार धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार करने के पश्चात कुछ समय में ही आईएस से अन्य दो धमाकों की जिम्मेदारी स्वीकारी गई हैं|

कार धमाके में नौ विदेशी जवान मारे गए हैं और दो वाहनों का नुकसान होने का दावा तालिबान के प्रवक्ता झबिउल्लाह मुजाहिद्दीन ने किया हैं| परंतु अभी तक अफगान सरकार से इस बात की पुष्टि नहीं की गई हैं|

अफगानिस्तान के सरकारी कर्मचारियों को ले जाने वाली बस को लक्ष्य करने के बाद इस जगह का सर्वेक्षण करने के लिए आ रहे अफगान सुरक्षा दल के जवानों को लक्ष्य करने का दावा आईएस ने किया हैं|

अमरिका के साथ शांति चर्चा करने वाले तालिबान से लगातार सुरक्षा दल के जवानों को लक्ष्य किया जा रहा हैं| साथ ही आईएस भी अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न कर रही हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.