अंडमान-निकोबार के करीब तटरक्षक बल की कार्रवाई मे म्यानमार के १२ नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली – भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार के दिन अंडमान-निकोबार द्विप के करीब एक संदिग्ध जहाज़ पीछा करके कब्ज़े में लिया है। इस जहाज़ पर म्यानमार के १२ मछुआरे थे। ये सभी भारतीय समुद्री सीमा में अवैध तरीके से मछली पकड़ रहे थे। उन्हें पोर्ट ब्लेअर पुलिस के हवाले किया गया है और उनकी सख्त पूछताछ हो रही है।

andaman-nicobar-myanmarशनिवार को शाम के समय तटरक्षक बल का हेलिकॉप्टर समुद्र में गश्‍त कर रहा था। इसे अंडमान-निकोबार के रुटलैण्ड द्विप के करीब कुछ संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी। ‘हाय फ्रिक्वेंसी रेडियो’ के माध्यम से इस जहाज़ पर उपस्थित लोगों से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई। पर, उन्होंने रिस्पान्स नहीं दिया। इसके बाद तटरक्षक बल को तुरंत सचेत किया गया और समुद्री गश्‍त करनेवाले विमान और तटरक्षक बल के ‘राजकिरण’ नामक जहाज़ ने इस जहाज़ का पीछा किया। भारतीय समुद्री सीमा में अंडमान-निकोबार द्विप के करीब इस जहाज़ को कब्ज़े में लिया गया।

andaman-nicobar-myanmarइस जहाज़ पर मौजूद १२ लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी म्यानमार के नागरिक हैं और इस जहाज़ से ६० किलो ‘सी-कुकंबर’ जब्त किया गया है, यह जानकारी तटरक्षक बल ने साझा की। इसी बीच, यह रोहिंग्याओं की अवैध घुसपैठ का मामला होने की आशंका भी व्यक्त की गई है। इसी कारण, इनकी गिरफ्तारी के मामले की बड़ी गहराई से पूछताछ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.