सीरिया में सेना की कार्रवाई में १०३ नागरिकों की मौत – संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार संगठन के प्रमुख का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरब्रुसेल्स: पिछले १० दिनों में सीरिया के अस्साद प्रशासन ने अस्पताल, स्कूल बाजार में किए हमलों में १०३ नागरिकों की जान गई है, जिसमें २६ बच्चों का समावेश है| संयुक्त राष्ट्रसंघ से लगातार चेतावनी देने के बाद भी अस्साद प्रशासन के कार्रवाई में बदलाव न होने का आरोप राष्ट्रसंघ के मानव अधिकार संगठन के प्रमुख मिशेल बैश्‍लेट ने किया है| यह हमलें यानी युद्ध अपराध होकर इसके लिए जिम्मेदार होनेवाले अस्साद प्रशासन एवं उनके सहयोगियों पर युद्ध अपराध का आरोप रखने की चेतावनी बैश्‍लेट ने दी है|

पिछले ३ महीनों से सीरियन लष्कर ने इदलिब में जोरदार हमलें शुरू किए हैं| पिछले वर्ष जारी की गई संघर्षबंदी तोड़कर सीरियन लष्कर यह कार्रवाई कर रहा है| इदलिब में आतंकवादी संगठन पर यह कार्रवाई शुरू होने का दावा सीरियन सरकार कर रही है| पर इस कार्रवाई में बडी तादाद में नागरिकों की बड़ी जाने की आलोचना अंतरराष्ट्रीय तथा स्थानीय मानव अधिकार संगठन लगातार कर रही है|

पिछले ३ महीनों में ३५० से अधिक नागरिकों की जान जाने की बात राष्ट्रसंघ ने पिछले हफ्ते में कही थी| पर सीरियन लष्कर की इदलिब में शुरू कार्रवाई की वजह से ३ महीनों में ४ लाख से अधिक लोग विस्थापित होने की बात संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानव अधिकार संगठनने कही है| सीरियन लष्कर जानबूझकर नागरिकों को लक्ष्य करने की आलोचना हो रही है| राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार संगठन के प्रमुख बैश्‍लेट ने भी अस्साद प्रशासन पर यही आरोप किया है|

आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में नागरिक कुचले जा रहे हैं| यह एक दुर्घटना होने का खुलासा अस्साद प्रशासन ने किया है| पर जख्मी जनता पर इलाज कर रहे अस्पताल, जनता ने आश्रय लिए स्कूल, बाजार पर लगातार होनेवाले हमलें दुर्घटना से नहीं हो सकते, ऐसा कहकर बैश्‍लेट ने अस्साद प्रशासन की कार्रवाई का समाचार लिया है| सीरिया में अस्साद प्रशासन से हो रही कार्रवाई को आगे चलकर नजरअंदाज करना महंगा हो सकता है, ऐसा कहकर बैश्‍लेट ने सीरियन सरकार पर मनुष्य वध तथा युद्ध अपराध के आरोप रखे जाएंगे, ऐसी जानकारी दी है|

सिर्फ अस्साद प्रशासन ही नहीं बल्कि इस कार्रवाई में सीरियन लष्कर को सहायता करनेवालों पर भी युद्ध अपराध के आरोप किए जाएंगे, ऐसा बैश्‍लेट ने कहा है| कुछ दिनों पहले इदलिब के बाजार में हुए हवाई हमले के लिए रशिया जिम्मेदार होने का आरोप भी किया गया था| इस हमले में ३४ नागरिकों की जान गई थी| पर इदलिब की हवाई कार्रवाई में अपने विमान शामिल नहीं हुए थे, ऐसा रशिया ने स्पष्ट किया था|

इस्रायल के हमले में छह ईरानी सैनिक ढेर

दमास्कस: इस्रायली लष्कर ने २ दिनों पहले सीरिया के तेल अल हारा में ईरान के लष्करी अड्डे पर किए हमले में ९ लोग ढेर हुए हैं, तथा इसमें ६ ईरानी सैनिकों का समावेश है| सीरिया में मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी है|

इस्रायल के गोलान पहाड़ियों से कुछ दूरी पर होनेवाले इस लष्करी अड्डे पर ईरान का वर्चस्व था| इस्रायल की सुरक्षा के लिए ईरान का यह अड्डा चुनौती हो रहा था| दक्षिण सीरिया में ईरान, हिजबुल्लाह एवं ईरान से संबंधित गुटों के सैनिकों की तैनाती गोलन पहाड़ियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक होने का आरोप इस्रायल कर रहा है| इस वजह से इस अड्डे पर कार्रवाई करके इस्रायल ने ईरान को बहुत बड़ा झटका देने का दावा किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.