अमरीका के न्यूयॉर्क में कोरोनावायरस से दस हज़ार मौतें

वॉशिंग्टन/लंडन, (वृत्तसंस्था)  – पिछले चौबीस घंटों में अमरीका में कोरोनावायरस से १५१४ लोगों की मृत्यु हुई है। अमरीका में इस महामारी से अब तक २२,८५१ लोग मारे गए होकर, केवल न्यूयॉर्क प्रांत में दस हज़ार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। इसी बीच, इस महामारी के कारण दुनियाभर में १,१७,५३७ लोगों ने प्राण गँवाये हैं; वहीं इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या १९ लाख तक पहुँची है।

अमरीका के न्यूयॉर्क प्रांत में गत चौबीस घंटों में ६७१ लोग मारे गये होकर, यहाँ कोरोनाबाधितों की संख्या १,८९,०२० पर गयी है। अमरीका में इस संक्रमण के ५,६४,३३२ मरीज़ होकर हररोज़ तीस हज़ार से भी अधिक नये मरीज़ बढ़ रहे हैं। न्यूयॉर्क की हालत बहुत ही चिंताजनक बनी है।

इस महामारी से ब्रिटन में चौबीस घंटों में ७१७ लोग मारे गए होकर, ब्रिटन में मृतकों की संख्या ग्यारह हज़ार पर पहुँच चुकी है। पिछले तीन हफ़्तों से ब्रिटन लॉकडाउन में है। क्या इस लॉकडाउन को आगे भी जारी रखना है, इसपर आनेवाले गुरुवार को चर्चा होनेवाली है।

फ्रान्स में रविवार को छ: सौ से भी अधिक लोगों की मृत्यु हुई। फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमॅन्यूअल मॅक्रॉन आनेवाले कुछ घंटों में फ्रान्स की जनता को संबोधित करनेवाले हैं। इस समय मॅक्रॉन देश में लॉकडाउन आगे भी जारी रखने ही घोषणा कर सकते हैं, ऐसा स्थानिक माध्यमों का कहना है। इस महामारी से युरोपीय देशों में ७९ हज़ार लोगों की जानें गयीं हैं।

इसी बीच, रशिया में इस महामारी से १४८ लोग मारे गए हैं। अन्य देशों की तुलना में हालाँकि रशिया में इस महामारी से कम हानि हुई है, फिर भी गत दो दिनों से रशिया में कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। रविवार को रशिया में २५५८ नये मरीज़ पाये गए। तुर्की में भी इस संक्रमण से १२९६ लोगों की मृत्यु हुई होकर, ६१ हज़ार से भी अधिक लोग इस संक्रमण से बाधित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.