विकि – २

पिछले लेख में हमने विकिपिडिया और विकिबुक्स् इन साईटस् के बारे में जानकारी हासिल की और अब इसके आगे वाले लेख में, विकिमीडिया फाउंडेशन एवं अन्य साईटस् के बारे में जानकारी हासिल करेंगे, ऐसा हमने कहा था। ये हैं विकिपीडिया एवं उसकी बहनें। एक लेख एवं उस लेख में होनेवाले असंख्य लेखों तक ले जाने वाले एक्स्टर्नल लिंक्स् के दरवाज़ें, इस कारण से किसी व्यापक एवं महाकाय फैले हुए, जिसका अंत न दिखायी देनेवाले इस महल के दो कमरों न फसते हुए और न गुम होते हुए, विकिपीडिया के पश्‍चात् अब हम अपना रुख करते हैं, विकिपीडिया की बहनों की ओर।

विक्शनरी
(www.wiktionary.org)
pg10-wiktionery
विक्शनरी यह साईट है, ऑनलाईन शब्दकोश। यह सुविधा दुनिया की १५८ भाषाओं में उपलब्ध है। हमें जिस किसी भी शब्द की जानकारी हासिल करनी है, उसे इस साईट पर डाल देने से हमें उसके बारे में जितने भी संभाव्य अर्थ हैं, वे सभी दिखाये जाते हैं। अंग्रेज़ी एवं खास तौर पर फ्रेंच एवं जर्मन भाषाओं में किए गए शब्द एवं उसके उच्चारण में काफी  बड़ा अंतर होता है। इस गड़बड़ी पर मात करने के लिए हमें इस साईट के अन्तर्गत ऐसे ही कोई शब्द, उपलब्ध विविध भाषाओं में किस तरह उच्चारित किया जाता है, यह समझने की सुविधा भी उपलब्ध है।

विकिन्यूज
(www.wikinews.org)

Wikinews

समाचारपत्र सुनाने वालीं कई चॅनल्स्, वेबसाईटस्, वर्तमानपत्र होते हैं। फिर समाचार ही पूरा करने वाले इस विकिन्यूज में ऐसा अनोखा क्या है? शायद हमने ‘सिटिझन जर्नलिझम’ के बारे में सुन रखा है। इसके अन्तर्गत सामान्य नागरिक स्वयं विभिन्न प्रकार के वास्तविक रूप में घटित हो चुकी अथवा घटित हो रही खबरों के बारे में लिखते हैं और उसे प्रकाशित भी करते हैं। पत्रकारिता का यह प्रकार एक बड़ा ऑनलाईन स्वतंत्र व्यासपीठ ही है। इस सिटिझन जर्नलिझम के आधार पर इस साईट का निर्माण किया गया है। पाठकों की सुविधा हेतु इस साईट की सभी खबरें इन विविध खंडों में विभाजित हो चुकी हैं।

पत्रकारिता के इस प्रकार के कारण आज दुनिया की अनेक छोटी परन्तु महत्त्वपूर्ण खबरें घटित हो जाने पर ऐसे ही किसी पिछडे हुए स्थान पर सीमित न रहकर, उसे पूर्ण जागतिक स्तर तक पहुँचने की क्षमता उन्हें प्राप्त हो चुकी है। आगे आने वाले समय में इस संकल्पना का अनन्यसाधारण महत्त्व अवश्य होगा।

विकिकोट
(www.wikiquote.com)

wikiquote
सकारात्मक दृष्टिकोन यानी सभी ओर प्रचलित होने वाली ‘पॉझिटिव्ह थिंकिंग’। यह पॉझिटिव्ह थिंकिंग आजकल की ‘महँगी’ दुनिया में काफी  दुर्मिल हो चुका प्रकार है। इतना दुर्मिल कि यह प्रकार हमारे पल्ले पड़ने के लिए अनेक मानसोपचार विशेषज्ञ, व्यवस्थापन सलाहगार अर्थात मॅनेजमेंट कन्सल्टंटस् आदि पर काफी  पैसा खर्च करके सलाह लेनी पड़ती है। इस पॉझिटिव्ह थिंकिंग के वर्ग का एक प्रमुख साधन अर्थात बड़े एवं मशहूर हस्तियों के विचार अथवा ऐसी ही किताब, उपन्यास या सिनेमा में दर्ज किए गए बोल अर्थात ‘डायलॉग्ज्’ इन विविध विचारों एवं बोलों का एक एकत्रित संग्रह है विकिकोट। प्रस्तुतीकरण को अधिक अर्थपूर्ण बनाने के लिए, किसी व्यक्ति की विचार करने की पद्धति जान लेने के लिए एवं दूसरों की ओर से अच्छाई प्राप्त कर लेने के लिए इस विकिकोट का अच्छा उपयोग हम कर सकते हैं।

विकिवोयेज
(www.wikivoyage.com)
Wikivoyage
हम किसी कार्यवश या पर्यटन करने हेतु सफ़र करते हैं। ऐसे में हॉटेल, बस, रेलगाड़ी, विमान सेवा, आदि कईं बातों की ज़रूरत हमें पड़ती है। किसी स्थान पर मान लो कि हम पहली बार ही जा रहे हैं तो स्वाभाविक है कि हमें वहाँ की जानकारी नहीं होती है और इसी कारण हमारे उलझन में पड़ जाने का भी डर रहता है। इस पर उपाय के रूप में उपलब्ध है विकिव्हॉयेज। इस साईट पर हमें हमारे द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले हॉटेल्स्, बस, ट्रेन्स्, विमानसेवाओं का उपयोग करने से पहले अन्य प्रवासियों को आने वाले अनुभवों की जानकारी भी प्राप्त होती। प्रवासियों के द्वारा स्वयं इस साईट पर पोस्ट किये गये विभिन्न प्रवास-वर्णन, सेवा एवं सुविधाओं के प्रति अपने अभिप्राय, प्रवास, आसान एवं आरामदेह बातें इनके प्रति बातचीत आदि हम पढ़ सकते हैं। इसके अलावा अपने प्रवास को हमें किस प्रकार से आयोजन नियोजित करना आदि से संबंधित विषयों पर भी काफी  लेख इस साईट पर हैं। सुख-सुविधायें ही नहीं बल्कि हम जिस स्थान पर जा रहे हैं उस स्थान के बारे में होनेवाली सारी जानकारी उदा. इतिहास, हवामान, उस प्रदेश के उत्सव एवं त्यौहार, उस भाग के लोकप्रिय सिनेमा एवं खेल, बाज़ारों के एवं विविध खरीदारी के स्थानों की जानकारी, मनोरंजन के स्थानों की जानकारी, आसपास के बँकों के पते, सरकारी कार्यालयों की जानकारी एवं पता, प्रवास मार्गों की संपूर्ण जानकारी अर्थात सबसे नज़दीक होनेवाले विमानतल, बस रूकने के स्थान, रेल्वे स्टेशन और भी काफी  कुछ।

हमने आज विकिमीडिया की इतनी विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। यह सब जानने के पश्‍चात् तो विकिपीडिया एवं उसकी बहनों के और भी अधिक विशाल स्वरूप का अंदाज़ा आप को आ चुका होगा। विकि की इस दुनिया के इस प्रवास में यदि हमें मज़ा आ रहा है तो अब जैसे भी समय मिलेगा वैसे आगे बढ़ते समय हम विकिपीडिया की अन्य बहनों के बारे में अर्थात् साईटस् के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.