अफ़गानिस्तान की सेना के ‘ड्युरंड लाईन’ के करीब हुए युद्धाभ्यास से पाकिस्तान को चेतावनी

काबुल – अफ़गानिस्तान की सेना ने ड्युरंड लाईन के करीबी ‘स्पिन बोल्दाक’ क्षेत्र में लष्करी युद्धाभ्यास करके पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले इसी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने हमला करके 15 लोगों को ढ़ेर किया था। इस वजह से इसी इलाके में लष्करी अभ्यास करके अफ़गान सेना ने शत्रु के हमले पर प्रत्युत्तर देने के लिए हम तैयार होने का ऐलान किया है। दो दिन पहले अफ़गान सेना ने ड्युरंड लाईन के करीबी गोश्‍त और नांगरहार प्रांत में युद्धाभ्यास किया था। अफ़गान सेना की सरहदी क्षेत्र में बढ़ रही यह गतिविधियां पाकिस्तान की चिंता बढ़ानेवाली साबित हो रही हैं।

Afghan-soldier-pakistanअफ़गान सेना ने रविवार के दिन ड्युरंड लाईन के करीबी कंदहार में टैंक, हेलिकॉप्टर्स, भारी और हलके वज़न के हथियारों के साथ युद्धाभ्यास किया। बीते कुछ वर्षों में अफ़गान सेना ने आयोजित किया हुआ यह सबसे बड़ा युद्धाभ्यास साबित होता है। इस दौरान अफ़गानिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल यासिन ज़िया भी उपस्थित थे। अफ़गानिस्तान की जनता के लिए बने खतरे को प्रत्युत्तर देने के लिए अफ़गान सेना तैयार है, यह इशारा जनरल ज़िया ने इस दौरान दिया। अफ़गान सेनाप्रमुख ने स्पष्ट नाम नहीं लिया हो लेकिन, ड्युरंड लाईन के करीब घुसपैठ करके चौकियों का निर्माण करनेवाले पाकिस्तान पर निशाना लगाने की बात स्पष्ट है।

इस युद्धाभ्यास में शामिल हुए सैनिक और यह युद्धाभ्यास देखने के लिए इकठ्ठा हुए स्थानिय लोगों ने भी इस दौरान अपनी प्रतिक्रिया दर्ज़ की। अफ़गान सेना कभी भी पाकिस्तान को प्रत्युत्तर देने के लिए तैयार है। इससे पहले भी अफ़गान सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है, इसकी याद भी इस युद्धाभ्यास में शामिल हुए अफ़गान सैनिकों ने ताजा की। पाकिस्तान ने दस बार अफ़गान सेना को परास्त किया तो हम उनको 100 बार परास्त करेंगे। अफ़गानिस्तान की फोर्स में लायन्स भरे हैं, ऐसे कड़े शब्दों में अन्य सैनिकों ने पाकिस्तान को सुनाया। तभी अफ़गानिस्तान की सेना पाकिस्तान से सीधे मुकाबला कर सकती है, यह कहकर स्थानीय लोगों ने इस दौरान अफगान सेना पर भरोसा व्यक्त किया।

Afghan-soldier-pakistanकुछ दिन पहले पाकिस्तान की सेना ने अफ़गानिस्तान के सरहदी क्षेत्र में रॉकेटस्‌ और तोप के हमले करके 15 लोगों को मार डाला। तब अफ़गानिस्तान की सेना और वायुसेना को प्रत्युत्तर देने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए थे। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव में बढ़ोतरी हुई थी। इसी बीच ड्युरंड लाईन को लेकर अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान के बीच काफी लंबे समय से विवाद जारी है। पाकिस्तान दावा कर रहा है वह ड्युरंड रेखा अफ़गानिस्तान को बिल्कुल मंजूर नही हैं। इसी वजह से पाकिस्तानी सेना से इस इलाके में लगाई जा रही बाड़ या लष्करी चौकियों का निर्माण होने पर अफ़गानिस्तान कड़ा विरोध करता रहता है। इस पर दोनों देशों के बीच हमेशा संघर्ष जारी रहता है। ऐसी स्थिति में इसी ड्युरंड लाईन के करीब अफ़गानिस्तान की सेना ने तीन दिनों में दो बार युद्धाभ्यास करके पाकिस्तान को चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.