राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और अमरिकी मीडिया में घमासान जंग

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और अमरिकी मीडिया के बीच जंग और भी प्रखर हो गयी है| करीब ३०० से ज्यादा अखबारों ने एक ही दिन में, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने मीडिया के खिलाफ शुरु किये हुए कथित ‘डर्टी मीडीया वॉर’ के विरोध में संपादकीय लेख प्रकाशित किए है| ‘बोस्टन ग्लोब’ नामक अखबार ने किए हुए आवाहन को प्रतिसाद देते हुए ३०० से ज्यादा अखबारों ने माध्यम स्वातंत्र्य के लिए अपनी एकता दिखा दी| इस पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है| मेरा विरोध माध्यम स्वातंत्र्य को नही बल्कि फेक न्यूज अर्थात झूठी खबरों को है, ऐसा ठप्पा डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाया गया है|

ट्रम्प सत्ता पर आने से पहले ही अमरिकी मीडिया का गुट उनपर तूट पडा था| अपने प्रचार अभियान में डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया से कि जानेवाली तिखी आलोचना को उतनेही तिखे अंदाज में जवाब दिया था| राष्ट्राध्यक्षपद पर आने के बाद ट्रम्प ने उनके खिलाफ मीडिया ‘फेक न्यूज’ अर्थात झूठी खबरे दे रहे है, ऐसी आलोचना की थी| साथ ही अमरिकी मीडिया जनता के दुश्मन है, ऐसा करारा इल्जाम ट्रम्प द्वारा लगाया गया था| अभी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और अमरिकी मीडिया के गुट की यह जंग और भी घनघोर हो गयी है|

अमरिकी मीडिया, जंग, डर्टी मीडीया वॉर, Donald Trump, social media, प्रतिक्रिया, अमरिका

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प द्वारा मीडिया के खिलाफ छेडे गये ‘डर्टी वॉर’ को विरोध करने के लिए एक दिन अमरिकी अखबार साथ में संपादकीय लेख प्रकाशित करे, ऐसा आवाहन ‘बोस्टन ग्लोब’ इस अखबार ने किया| इसको प्रतिसाद मिला है और ३०० से ज्यादा अखबारों द्वारा ट्रम्प के नीतियों को और मीडिया के बारे में रही भूमिका को निशाना बनानेवाले संपादकीय लेख प्रकाशित किये गये| मीडिया कभी भी सरकार के नीतियों का अंधा समर्थन नही कर सकता, ऐसे ‘बोस्टन ग्लोब’ ने अपने संपादकिय लेख में कहा है| इस पृष्ठभूमी पर अमरिकी अखबारों द्वारा, पत्रकारिता के स्वतंत्रता का मसला सामने लाते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के खिलाफ खडे होने का दावा किया गया है|

अपेक्षा के अनुसार राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सोशल मीडिया से अपने उपर हुई आलोचना को करारा जवाब दिया| ‘मुझे अपने देश के सच्ची पत्रकारिता स्वतंत्रता के अलावा और कुछ भी पसंद नही है| मीडिया को उनको जो चाहिए वह लिखने की स्वतंत्रता है| पर मीडिया झूठमूठ की खबरें छपवा के राजकीय हेतू से कार्य कर रहे है| ऐसा करते हुए मीडिया जनता पर आघात कर रहा है| पर कुछ भी हुआ तो ईमानदारी की ही जीत होगी|’ ऐसा कहते हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने उनकी आलोचना करनेवाले मीडिया को फटकार लगायी|

अमरिकी मीडिया का गुट राजकीय उद्देश्य से हमेशा मेरे खिलाफ खबरें देते आ रहा है| ऐसे फेक न्यूज देनेवाले गुट का पत्रकारिता के स्वातंत्र्य से कोई संबंध नही है, ऐसी ट्रम्प की भूमिका है| इस समय भी सोशल मीडिया पे अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए ट्रम्प यह बात दोहरायी| पर अमरिकी मीडिया राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प उनकी आलोचना करनेवालों को निशाना बना रहे है, ऐसा दावा कर रहा है| ३०० से ज्यादा अखबारों द्वारा एक ही दिन ट्रम्प के खिलाफ लेख प्रकाशित कर उन्होंने अपनी एकता का प्रदर्शन किया है| फिर भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने उनके मुद्दों को प्रभावी तरीके से मिटाते हुए ‘फेक न्यूज’ के खिलाफ चलनेवाली उनकी जंग और भी प्रखर करने के संकेत दिये है| इसी लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और उनके खिलाफ अमरिकी मीडिया की जंग आनेवाले समय में भी चलती रहेगी, ऐसा दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.