साउथ चाइना सी’ क्षेत्र में वियतनाम ने निर्माण किए दस द्विप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतैपेई – चीन के विरोध की परवाह किए बिना वियतनाम ने ‘साउत चाइना सी’ के क्षेत्र में दस द्विपों का निर्माण किया है| साथ ही इन द्विपों का आधुनिकीकरण भी किया गया है| वियतनाम ने वहां के एक द्विप पर रनवे की लंबाई भी बढाई है, यह दावा हो रहा है| वही, शांति के साथ अपने द्विपों का आधुनिकीकरण करके वियतनाम अब चीन के सामने चुनौती खडी कर रहा है, यह दावा वियतनाम के एक विश्‍लेषक ने किया है|

पिछले कुछ दिनों से ‘साउथ चाइना सी’ में फिलिपिन्स के ‘पाग-असा’ द्विपों को चीन के सैकडों जहाजों ने घेर रखा है| चीन के इन जहाजों की कार्रवाई पर आलोचना करके फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने आत्मघाती हमलें करने का इशारा दिया है| ऐसे में ही अमरिका और फिलिपिन्स की नौसेना ने इस समुद्रीय क्षेत्र में युद्धाभ्यास करने से वहां बने तनाव में बढोतरी हुई थी| इस पृष्ठभूमि पर वर्णित समुद्री क्षेत्र में चीन और फिलिपिन्स की अगली गतिविधियों की ओर पुरी दुनिया का ध्यान केंद्रीत हुआ है|

वियतनाम ने किसी भी तरह से ढिंढोरा पिटे बिना ‘साउथ चाइना सी’ में ‘स्प्रार्टले’ द्विपों की सीमा में अपनी गतिविधियां जारी रखी है| इस समुद्री क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखनेवाले एक अमरिकी गुट ने वियतनाम की इन गतिविधियों की जानकारी प्रसिद्ध की है| वहां के ‘स्प्रार्टले’ द्विपों की सरहदी क्षेत्र में अपने शासन में रहनेवाले दस द्विपों पर वियतनाम ने तेजीसे निर्माण कार्य सुरू किया है| वहां के एक द्विप पर विमानों के लिए बनाए रनवे की लंबाई भी बढाई है| वही, इस रनवे के दोनों कार्नर पर विमानों के लिए हैंगर्स का भी निर्माण करने का दावा इस अमरिकी अभ्यासगुट ने किया है|

चीन ने अबतक ‘साउथ चाइना सी’ में अप्राकृत्रिक द्विपों का निर्माण एवं इन द्विपों का लष्करणीकरण करके इस समुद्री क्षेत्र पर प्रभाव बनाने की कोशिश की थी| लेकिन, वियतनाम ने व्यापार की दृष्टी से यहां के रनवे की लंबाई बढाई है, ऐसा इस अमरिकी अभ्यासगुट का कहना है| इन द्विपों पर कार्गो विमान उतारकर वियतनाम अपनी व्यापारी यातायात का दायरा बढा रहा है, यह दावा वर्णित अभ्यासगुट कर रहा है| इस वजह से ‘साउथ चाइना सी’ में वियतनाम की इन गतिविधियों का अमरिकी अभ्यासगुट ने समर्थन किया है|

वही, सिंगापूर के ‘एस.राजरत्नम स्कूल ऑफ इंटरनैशनल स्टडिज्’ के प्राध्यापक ‘एलन चॉंग’ इन्होंने वियतनाम ने अपने ही द्विपों पर एवं समुद्री क्षेत्र में निर्माण कार्य िकिया है और इस पर चीन ने आपत्ति जताना गलत साबित होगा, यह कहा है| लेकिन, इसके बाद भी चीन ने कुछ हरकत की तो इस समुद्री क्षेत्र में अपने अधिकारों के लिए ‘आसियान’ देश चीन के विरोध में एक होंगे, यह इशारा चॉंग इन्होंने दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.