चीन की खतरनाक गतिविधियों को लेकर वियतनाम ने भारत को सतर्क किया

नई दिल्ली – ‘साउथ चाइना सी’ में अपने समुद्री क्षेत्र के निकट चीन की खतरनाक गतिविधियां शुरू होने की जानकारी वियतनाम ने भारत को दी है| इस बारे में भारत के विदेश मंत्रालय को सूचित करके वियतनाम ने चीन के विरोध में भारत से सहायता की मांग की है| इस समुद्री क्षेत्र में भारत और वियतनाम इंधन क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग से काम कर रहे है| साथ ही ‘साउथ चाइना सी’ क्षेत्र में भारत के हितसंबंध बने है, इसका एहसास रखकर भारत को यह जानकारी दी गई है, ऐसा वियतनाम के अधिकारियों ने कहा है|

वियतनाम के समुद्री क्षेत्र में ‘ऑइल ब्लॉक ०६/१’ में भारत ईंधन का खनन कर रहा है| लेकिन, इस क्षेत्र से मात्र १०० सागरी मील दूरी पर चीन के जहाज ने सर्वे किया| चीन के इस जहाज के साथ चीन के तटरक्षक बल के जहाज भी मौजूद थे| इस पर गंभीरता से संज्ञान लेकर वियतनाम ने भारत को अलर्ट किया है| भारत और वियतनाम के सहयोग पर चीन ने पहले ही जाहीर तौर पर विरोध जताया था| वियतनाम इस क्षेत्र पर अधिकार जता रहा है, वह अपने समुद्री क्षेत्र का हिस्सा होने का दावा चीन कर रहा है| ऐसे होते हुए इस विवादित क्षेत्र में भारत ईंधन का खनन ना करें, यह इशारा चीन ने दिया था|

लेकिन, भारत ने चीन का दावा ठुकराया था| वियतनाम के सहयोग से भारत का ईंधन का खनन करना अंतरराष्ट्रीय नियमों के दायरे में होने की बात कहकर इसमें कुछ भी गैरकानुनी ना होने की बात भारत ने स्पष्ट की थी| फिर भी चीन के सरकारी माध्यम भारत और वियतनाम के सहयोग पर लगातार विरोध दिखा रहे है| इस पृष्ठभूमि पर भारत के ईंधन खनन से मात्र १०० समुद्री मील दूरी पर चीन ने शुरू की हुई हरकतें चिंता का विषय साबित हो रही है और इससे वियतनाम के साथ भारत के लिए भी चुनौती मिलने की बात स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है|

इस पृष्ठभूमि पर वियतनाम के अधिकारियों ने भारत के विदेश मंत्रालय को चीन के इन खतरनाक हरकतों की जानकारी दी| साथ ही इस मामले में भारत सही कदम उठाए और चीन के विरोध में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें, ऐसा वियतनाम के अधिकारियों का कहना होने की बात कही जा रही है| ‘साउथ चाइना सी’ में भारत के भी कानूनन वैध हितसंबंध है औड़ भारत ने इस क्षेत्र में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंग, यह मांग वियतनाम काफी पहले से कर रहा है|

सीधे जिक्र किया ना हो, फिर भी भारत, अमरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया इन चार देशों में शुरू (क्वाड) सहयोग इस विवाद में अहम भूमिका निभाएगी, यह संकेत वियतनाम दे रहा है| भारत ने इस ‘क्वाड’ सहयोग का इस्तेमाल करके चीन को रोकने का सुझाव वियतनाम दे रहा है, यह चर्चा हो रही है| वियतनाम के अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी जा रही है, लेकिन अधिकृत स्तर पर भारत के विदेशमंत्री ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की नही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.