मानवतावादी सहायता स्वीकारने की मांग कर रहे प्रदर्शनाकारियों पर व्हेनेजुएला ने की लष्करी कार्रवाई – २ लोगों की मौत, ३३० से अधिक जख्मी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर
उरेना – अमरिका ने रवाना की हुई मानवतावादी सहायता स्वीकार ने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर व्हेनेजुएला की सुरक्षा यंत्रणा ने गोलियां दांगी है| इस दौरान दो प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है| इसमें एक १४ वर्ष के युवक का समावेश है| व्हेनेजुएला की जनता को सहायता की जरूरत है यह कहकर अमरिका से समर्थन प्राप्त करनेवाले ‘जुआन गैदो’ इन्होंने इस कार्रवाई पर मदुरो हुकूमत पर कडी आलोचना की है| वही, इस मानवतावादी सहायता के पीछे अमरिका अपनी हुकूमत पलट ने की तैयारी में होने का आरोप व्हेनेजुएला के राष्ट्राध्यक्ष निकोलस मदुरो इन्होंने किया है|

पिछले सप्ताह में अमरिका ने वायु सेना के दे ‘सी-१७ कार्गो’ विमान भर कर व्हेनेजुएला में बडी तादाद में मानवतावादी सहायता रवाना की थी| मदुरो सरकार ने अमरिका की सहायता स्वीकारने से इन्कार किया है| ऐसी स्थिती में यह अमरिकी विमान कोलंबिया में उतारे गए थे| यह सहायता कोलंबिया, ब्राजील इन पडोसी देशों के माध्यम से व्हेनेजुएला में पहुंचाना योजित था| यह सहायता प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में व्हेनेजुएला के नागरिकों ने सीमा पर जमावडा किया था| यह सहायता लेकर पहुंच रहे वाहन व्हेनेजुएला में प्रवेश ना करे इस लिए राष्ट्राध्यक्ष मदुरो इन्होंने सीमा पर तैनाती बढाई थी|

इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने व्हेनेजुएला की सेना को अपने इस संघर्ष में शामिल होने का निवेदन किया| साथ ही इन प्रदर्शनकारियों ने व्हेनेजुएला की मदुरो हुकूमत के विरोध में घोषणाबाजी भी की| मदुरो इनके विरोधक और पश्‍चिमी देशों ने राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर ऐलान किए हुए गैदो इन्होंने कोलंबिया की सीमा पर ‘कुकूता’ पूल पर इसमें से कुछ सहायता का वितरण किया| साथ ही अपने ही देशवासियों पर कार्रवाई करने के बजाए व्हेनेजुएला के सैनिक मदुरो हुकूमत के विरोधी प्रदर्शनों में शामिल हो, यह निवेदन भी उन्होंने किया| उसके बाद कम से कम ४० सैनिक गैदो से जा मिले है|

लेकिन, सीमा पर अन्य क्षेत्रों में व्हेनेजुएला के लष्कर ने प्रदर्शनकारियों पर जोरदार कार्रवाई की| शनिवार के दिन ब्राजील की सीमा पर व्हेनेजुएला की सुरक्षा यंत्रणा ने प्रदर्शनकारियों पर की हुई कार्रवाई में दो लोगों की मौत हुई| ब्राजील के साथ ही कोलंबिया की सीमा पर त्री व्हेनेजुएला की सुरक्षा यंत्रणा के साथ हुए संघर्ष में ३३५ लोग जख्मी हुए है| इनमें से ‘सिमॉन बोलिव्हर’ पूल पर इकठ्ठा हुए प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया| सुरक्षा यंत्रणा की इस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारी सीमा से पीछे हटने के लिए तैयार नही है| अमरिका की सहायता लिए बिना हम पीछे नही हटेंगे, ऐसा प्रदर्शनकारी डटकर कह रहे है|

इस दौरान व्हेनेजुएला अराजकता की दिशा में आगे बढता दिखाई दे रहा है और देश में ३० लाख से अधिक नागरिकों ने देश छोडने की तैयारी की है| व्हेनेजुएला की जनता भूखमरी का सामना कर रही है, ऐसे में मानवतावादी सहायताका सामान प्राप्त होना इस देश के लिए जरूरी है| इसी लिए यह सहायता स्वीकारने से इन्कार कर रहे राष्ट्राध्यक्ष मदुरो इनके विरोध में बडी तादाद में नागरिकों का उद्रेक हो सकता है| ऐसे में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने व्हेनेजुएला की जनता एवं लष्कर को मदुरो सरकार पलट ने का निवेदन किया है?और इशके लिए अमरिका सहायता करेगी, यह ऐलान भी किया है| इस वजह से यह संघर्ष और भी तीव्र होता दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.