चीन की चेतावनी के बावजूद अमरिका तैवान की खाडी में विमान वाहक युद्धपोत रवाना करेगी – अमरिकी नौसेना प्रमुख का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरटोकियो – तैवान को लष्करी सहयोग करने पर अमरिका को उसके परिणाम सहने होंगे, ऐसी धमकी चीनने दी थी| इसपर अमरिका की प्रतिक्रिया आ रही है| तैवान का खाड़ी क्षेत्र स्वतंत्र सागरी क्षेत्र होकर अमरिका इस क्षेत्र में अपनी विमान वाहक युद्ध नौका रवाना करेगा, ऐसी घोषणा अमरिका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने की है|

पिछले वर्ष भर में अमरिका की ६ युद्ध नौकाओं ने तैवान के खाड़ी क्षेत्र से यात्रा की थी| इनमें से अमरिका की २ युद्ध नौकाओं ने तैवान के बंदरगाह में कुछ दिनों के लिए डेरा किया था| अमरिकी युद्ध नौकाओं की तैवान की खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों पर चीन से तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ रही थी| चीन के वरिष्ठ अधिकारी अधिकारी तथा विश्‍लेषकों ने अमरिका को सबक सिखाने की धमकियां दी थी| तथा राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने तैवान को लष्करी सहायता प्रदान करनेवाले अमरिका को लष्करी कार्रवाई की चेतावनी दी थी|

चीन से दिए जानेवाले इन धमकियों की पृष्ठभूमि पर पिछले हफ्ते में एडमिरल रिचर्डसन ने चार दिनों का चीन का दौरा किया था| अमरिका एवं चीन में व्यापार युद्ध तथा तैवान एवं साउथ चाइना सी के विवाद से निर्माण हुए तनाव की पृष्ठभूमि पर अमरिकी नौसेना प्रमुख के इस दौरे को देखा जा रहा था| चीन का यह दौरा खत्म होने के बाद जापान पहुंचे एडमिरल रिचर्डसन ने माध्यमों से बोलते हुए तैवान के बारे में चीन अमरिका को दे रही धमकी को प्रतिउत्तर दिया है|

तैवान की खाड़ी क्षेत्र से कौनसे प्रकार के युद्ध नौकाओं की यात्रा हो इस बारे में कोई भी नियम निश्चित नहीं हुए हैं| अन्य अंतरराष्ट्रीय सागरी क्षेत्र की तरह तैवान का खाड़ी क्षेत्र भी स्वतंत्र होकर, अमरिका तैवान के खाड़ी क्षेत्र में अपनी विमानवाहक युद्ध नौका रवाना कर सकता है, ऐसी घोषणा एडमिरल रिचर्डसन ने की है| सीधा उल्लेख न करते हुए एडमिरल रिचर्डसन चीन के आक्षेपों पर अमरिका को परवाह न होने की बात दिखा रहे हैं|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प सत्ता पर आने के बाद अमरिका के तैवान के साथ सामरिक सहयोग नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं| जिसकी वजह से चीन अस्वस्थ बना है और इस सहयोग के विरोध में चीन लगातार चेतावनी एवं धमकियां दे रहा है| कुछ दिनों पहले चीन के राष्ट्राध्यक्ष जिनपिंग ने लष्करी कार्रवाई करके तैवान पर कब्जा किया जाएगा, ऐसा सूचित किया था| उसपर तैवान से प्रतिक्रिया उमड़ रही है और तैवान के नौसेना ने युद्धाभ्यास का आयोजन करके हम चीन का मुकाबला करने के लिए तैयार होने के संदेश दे रहा है|

ऐसी परिस्थिति में अपने सहयोगी तैवान के पीछे अमरिका ठोस रूप से खडी रहेगी, ऐसा संदेश अमरिका से अलग-अलग मार्ग से दिया जा रहा है| एडमिरल रिचर्डसन के विधान उसी का भाग माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.