‘साउथ चाइना सी’ में चीन के द्विपों के निकट अमरिकी युद्धपोतों की गश्त – चीन के विदेश मंत्रालय ने की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/बीजिंग – साउथ चाइना सी के क्षेत्र में चीन दावा कर रहे स्पार्टले द्वीप समूह के पास अमरिका के युद्धनौकाओं ने गश्ती की है| अमरिकी युद्ध नौकाओं कि यह गश्ती अंतरराष्ट्रीय अधिकारों को रेखांकित करने के लिए थी, ऐसी घोषणा अमरीकी नौसेना ने की है| तथा अनुमति के सिवाय चीन के सागरी क्षेत्र में घुसपैठ करनेवाले अमरिकी युद्ध नौकाओं को वापस जाने को कहकर चीन ने अमरिका पर आलोचना की है | दौरान चीन के साथ व्यापार युद्ध का तनाव बढ़ रहा है, ऐसे समय अमरिकी युद्ध नौकाओं की साउथ चाइना सी में गश्त करना चीन को चेतावनी देने के लिए होने का दावा यूरोप एवं रशियन माध्यम कर रहे हैं|

चीन ने अमरिका के उत्पादों पर अरबों डॉलर का कर जारी करने की वजह से पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों में व्यापार युद्ध भड़का है | इस बारे में चर्चा करने के लिए चीन के १०० लोगों का प्रतिनिधिमंडल अमरिका के लिए रवाना होनेवाला था, पर इससे पहले ही अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर नए कर जारी करने की घोषणा की है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यह घोषणा करने पर चीन से प्रतिक्रिया आ रही है और सोमवार की सुबह अमरिका के यूएसएस प्रेबल और यूएसएस चुंग हून मिसाइल वाहक युद्धपोत साउथ चाइना सी में दाखिल हुई|

इस सागरी क्षेत्र में चीन ने दावा किए स्प्रार्टले द्वीप समूह में गावेन और जॉनसन रीफ इन दोनों द्वीपों के पास अमरिका के युद्ध नौकाओं ने गश्ती की जापान में तैनात होनेवाले अमरिका के सातवें आरमार के प्रवक्ता कमांडर क्ले डॉस ने अमरिकी युद्ध नौकाओं की इन दोनों पोतों ने द्वीपों से १२ मील दूरी से यात्रा करने की जानकारी दी है| अमरिकी युद्ध नौकाओं की गश्ती अंतरराष्ट्रीय सागरी क्षेत्र में परिवहन के अधिकार जोर देकर बताने के लिए की गई है| तथा इस सागर क्षेत्र पर अमर्याद अधिकार बतानेवालों के विरोध में थी, ऐसा कहकर कमांडर डॉस ने चीन पर निशाना साधा है|

अमरिकी नौसेना की इस कार्रवाई पर चीन से प्रतिक्रिया उमड़ रही है| अमरिकी नौसेना ने बिना अनुमति अपने सागरी क्षेत्र में गश्ती करने का आरोप चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने किया है| अमरिकी युद्धनौकाओं की इस कार्रवाई पर चीन नाराज है और अमरिकी युद्धनौका चीन के सागरी सीमा से वापसी करें तथा आगे चलकर अमरिका ने चीन के सागरी सीमा से गश्ती की तो अमरिकी युद्ध नौकाओं को जोरदार विरोध किया जाएगा, ऐसी चेतावनी चीन के विदेश मंत्रालय ने दी है| इससे पहले भी चीन ने साउथ चाइना सी में अमरीका की गश्ती पर आक्षेप जताकर प्रत्युत्तर देने की बात सूचित की थी|

दौरान साउथ चाइना सी का विवाद, व्यापार युद्ध और तैवान की समस्या पर अमरिका एवं चीन में तीव्र मतभेद निर्माण हुए हैं| ऐसी परिस्थिति में अमरिका के युद्धनौकाओं की साउथ चाइना सी तथा तैवान के खाड़ी क्षेत्र में गश्ती चीन के साथ तनाव में बढ़ोतरी करनेवाली साबित हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.