पाकिस्तान ने आतंकियों की कारवाई नजरअंदाज की तो अमरिका अन्य मार्गों का अवलंब करेगा – अमरिका के विदेश मंत्रालय की चेतावनी

वॉशिंगटन: अमरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसनने आतंकवादियों की कारवाई के बारे में पाकिस्तान को दिए कड़े इशारे की जानकारी स्पष्ट की है। जिनिव्हा में हुई पत्रकार परिषद में बोलते हुए, रेक्स टिलरसनने स्वयं ही यह जानकारी दी है। पाकिस्तान अगर आतंकवादियों पर कारवाई नहीं करेगा, तो अमरिका विविध मार्ग का स्वीकार करके अपना हेतु साध्य करेगा, इन शब्दों में टिलरसन ने पाकिस्तान को कड़े बोल सुनाये है। अमरिका के विदेश मंत्रालयने यह जानकारी पत्रकार परिषद में घोषित की है।

आतंकियों की कारवाईपाकिस्तान की आतंकवाद समर्थक नीति पर कड़ी आलोचना करने वाले अमरिका के विदेश मंत्रीने पाकिस्तान का किया दौरा बहुचर्चित माना जा रहा है। केवल ४ घंटों के इस मुलाकात में टिलरसन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्बासी, विदेश मंत्री ख्वाजा असिफ, लष्कर प्रमुख बाजवा से मुलाकात की। उस समय पाकिस्तान के नागरिक एवं लश्करी नेतृत्व ने अमरिका के विदेश मंत्री के सामने अहंभाव दिखाया था, ऐसा दावा पाकिस्तान के कुछ वृत्त माध्यम एवं वृत्तपत्र ने किया है। इसकी वजह से अमरिका के विदेश मंत्री ने अपनी भूमिका सौम्य करके पाकिस्तान की प्रशंसा भी करनी पड़ी, ऐसा देश के माध्यम एवं विश्लेषकों का कहना है। पर अमरिका के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर न्युअर्ट ने विदेश मंत्री टिलरसन से पाकिस्तान को आतंकवादियों पर कठोर कारवाई करने की मांग करने की बात कही है।

न्युअर्ट ने वाशिंगटन में हुए पत्रकार परिषद में यह जानकारी दी है। उस समय टिलरसन ने जिनिव्हा मे अपने पत्रकार परिषद में बोलते हुए, पाकिस्तान में क्या हुआ उसकी जानकारी अपने शब्दों में दी है। अमरिका के विदेश मंत्री इस नाते से पहली बार पाकिस्तान में गए थे। वह हुए संवाद में मैंने ८० प्रतिशत सुनने का काम किया है और २० प्रतिशत अपना कहना उनके सामने प्रस्तुत किया है। यह चर्चा अत्यंत स्पष्ट और खुले वातावरण में हुई है, ऐसा दावा टिलरसन ने किया है। पाकिस्तान यह सर्वभौम देश है। अमरिका पाकिस्तान को आतंकवादियों पर कारवाई करने की सूचना नहीं कर रहा, बल्कि उसके लिए आवाहन कर रहा है, ऐसा पाकिस्तान नेतृत्व को स्पष्ट तौर पर टिलरसन ने कहा है।

आतंकवादियों पर कारवाई का निर्णय आखिर में पाकिस्तान को लेना ही है। इससे इंकार करने का अधिकार भी पाकिस्तान को है, पर अगर पाकिस्तान ने आतंकवादियों पर कारवाई करने से इंकार कर दिया, तो अमरिका अपने नीति में आवश्यक बदलाव लाएगा और अपना उद्देश्य साध्य करेगा, ऐसे सूचक शब्दों में अमरिका के विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को समझाया है।

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने अफगानिस्तान विषयक नीति घोषित करते हुए, पाकिस्तान का उल्लेख ‘एजेंट ऑफ के केऑस’ अर्थात अराजकता का प्रतिनिधि देश ऐसा किया था। तथा पाकिस्तान ने आतंकवादियों पर कारवाई नहीं की तो उसके गंभीर परिणाम सहने होंगे, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पाकिस्तान को सूचित किया था। विदेश मंत्री टिलरसन ने यह संदेश राजनीतिक परिभाषा में पाकिस्तान तक पहुंचाया है। जल्द ही पाकिस्तान को इस बारे में निर्णय लेना होगा यह भी टिलरसन ने दिए संदेश से स्पष्ट हो रहा है। पर उसका अपेक्षित परिणाम पाकिस्तान में अब तक नहीं हुआ है।

अमरिका अफगानिस्तान के युद्ध में परास्त हुआ है और अमरिका ने यह पराजय मान्य करें, ऐसी मांग पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा असिफने की है। उस समय पाकिस्तान के माध्यमने इस पराजय पर अमरिका पाकिस्तान को जिम्मेदार समझने का आरोप कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.