सीरिया की मानवतावादी सहायता रोकने का अमरिका का निर्णय

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वाशिंग्टन – पिछले कई वर्षों से अमरिका से सीरिया के लिए प्रदान होनेवाले करोड़ों डॉलर्स की मानवतावादी सहायता रोकने की घोषणा अमरिका ने की है। आयएस के विनाश के सिवाय सीरिया स्थिर नहीं हो सकता, ऐसा कहकर अमरिका के विदेश मंत्रालय ने मानवतावादी सहायता रोकने की बात स्पष्ट की है। अमरिका इस सहायता से वापसी करते समय सऊदी अरेबिया सीरिया के लिए नई सहायता की घोषणा करेगा, ऐसी जानकारी सामने आ रही है।

इससे पहले अमरिका ने सीरिया के लिए २३ करोड डॉलर के मानवतावादी सहायता की घोषणा की थी। यह सहायता सीरिया के स्थिरता के लिए होने की बात अमरिका ने स्पष्ट की थी। पर अमरिका के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इस सहायता से वापसी करने के बाद घोषित की है। अमरिका के अलावा अन्य कोई भी देश सीरिया की स्थिरता के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता नही कर रहा है, ऐसी आलोचना अमरिका के विदेश मंत्रालय ने की है। अमरिका के अलावा अन्य देशों से दी जानेवाली सहायता भी अमरिका के घोषित सहायता से कम होने की आलोचना हो रही है।

मानवतावादी सहायता, रोक, वित्तीय सहायता, सीरिया, आलोचना, अमरिका,  सऊदी

साथ ही सीरिया में आयएस विरोधी संघर्ष अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इसकी वजह से आतंकवादी संघटना को खत्म करने के बाद सीरिया में मानवतावादी सहायता शुरू की जा सकती है, ऐसा अमरिकी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है। इसके व्यतिरिक्त अमरिका से दिए जाने वाली मानवतावादी सहायता सीरिया के लिए पर अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लाई जा सकती है, ऐसा आश्वासन अमरिका के विदेश मंत्रालय ने दिया है। इस विषय में अधिक जानकारी देने के लिए अमरिका के विदेश मंत्रालय ने टाला है।

सीरिया के लिए इस मानवतावादी सहायता से अमरिका की इस वापसी पर कई अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषकों ने ध्यान केंद्रित किया है। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अंतर्राष्ट्रीय मुहिम में खर्च हो रही रकम में अमरिका का कटौती कर रहा है, यह बात सिरिया विषयक घोषणा से स्पष्ट हो रही है, ऐसा विश्लेषकों का कहना है। इससे पहले अमरिका ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार संगठन को दिए जाने वाली सहायता से वापसी की थी। तथा अमरिका एवं यूरोपीय देशों की संगठन के लिए अमरिका की चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दी थी। राष्ट्रसंघ में मानवाधिकार संगठनों में भी अमरिका सबसे अधिक खर्च कर रहा है, ऐसी आलोचना करके ट्रम्प ने अन्य सदस्य देशों को भी जागतिक संगठन का खर्च उठाने की सूचना दी थी।

सऊदी अरेबिया सीरिया से सिरिया में मानवतावादी सहायता में अपना हिस्सा बढ़ाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कुछ हफ्तों पहले अमरिका ने किए आवाहन के पृष्ठभूमि पर सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सीरिया के लिए मानवतावादी सहायता में बढ़त करने की बात घोषित कर सकते हैं।

दौरान सीरिया में अस्साद सल्तनत के प्रभाव के विरोध में सऊदी यह सहायता कर रहा है, ऐसा आरोप किया जा रहा है। सीरिया में बागियों को सहायता प्रदान करके सऊदी अस्साद सल्तनत के विरोध में संघर्ष को समर्थन दे रहा है, ऐसा आरोप सीरिया से किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.